Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तान कोहली ने शेयर की अपनी 'SQUAD' की तस्वीर, यूजर्स ने पूछा रोहित कहां है ?

Virat Kohli posts photo with his ‘squad’, Fans Ask 'Where is Rohit Sharma?' | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली: भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर रवाना हो चुकी है जहां पर उसके अभियान की शुरुआत 3 अगस्त से हो रही है। दोनों टीमें पहले 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगे। पहले दो मुकाबले अमेरिका के फ्लोरिडा में खेले जाएंगे। ऐसे में कोहली एंड कंपनी अमेरिका के नए माहौल में खुद को ढालने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। पहले टी20 से पहले विराट कोहली टीम के बाकि साथियों के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने कैप्शन दिया है- 'स्क्वायड'। स्क्वायड का मतलब होता है टीम संयोजन जिसमें प्रमुख खिलाड़ी शामिल किए जाते हैं। कोहली के साथ इस फोटो में टीम इंडिया के टॉप खिलाड़ी नजर आ रहे हैं लेकिन टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा नदारद हैं।

इस फोटो में कोहली के साथ रविंद्र जडेजा, नवदीप सैनी, खलील अहमद, श्रेयस अय्यर, क्रुणाल पांड्या, भुवी और केएल राहुल नजर आ रहे हैं। लेकिन रोहित शर्मा का नजर ना आना लोगों का अखर रहा है। यह पहला मौका नहीं है जब कोहली की टीम फोटो में रोहित ना दिखे हो। इससे पहले हाल में ही कोहली ने एक और टीम फोटो शेयर की थी। यह फोटो वेस्टइंडीज दौरे से रवाना होने से पहले की थी। उसमें भी रोहित नदारद थे।

अब कोहली से यह सवाल पूछना शुरू हो गया है कि रोहित क्यों गायब हैं? इसको लेकर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं ट्विटर पर दी हैं जिसको आप यहां पर देख सकते हैं-

ये एक ऐसा मामला है जो इस समय टीम इंडिया में छाया हुआ है। रोहित और विराट के बीच दरार की खबरें विश्व कप के बाद से ही आ रही हैं। अब इस तरह की तस्वीरों से फैंस को कयास लगाने के और भी मौके मिल जाते हैं।

विंडीज दौरे पर रवाना होने से पहले भी कोहली ने प्रेस कॉन्फ्रेस में रोहित के साथ कोई मतभेद नहीं होने की बात की थी। लेकिन लगता है कि क्रिकेट फैंस के लिए यह ही काफी नहीं है। क्योंकि इस मामले पर रोहित ने लगातार चुप्पी साधी हुई है। हाल ही में रोहित ने एक फोटो भी शेयर की थी जिसमे उन्होंने लिखा था कि मैं केवल टीम के लिए मैदान में नहीं उतरता, मैं देश के लिए उतरता हूं। इस पोस्ट के बाद इस बात की संभावनाओं को और बल मिला था कि रोहित-कोहली के बीच शायद सब कुछ सही नहीं चल रहा है।

Story first published: Friday, August 2, 2019, 14:49 [IST]
Other articles published on Aug 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+