For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने तस्वीर साझा कर स्कूल के दिन को किया याद, चहल और राशिद ने किए मजेदार कमेंट

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के अच्छे प्रदर्शन से कप्तान विराट कोहली काफी खुश हैं। उनकी खुशी मैदान पर मैदान के बाहर दोनों ही जगह देखी जा सकती है। कोहली सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस से अक्सर संवाद करते रहते हैं। कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा करके अपने स्कूल के दिनों को याद किया है। विराट कोहली ने जो तस्वीर साझा की है उसमे एबी डिविलियर्स, देवदत्त पद्दिकल और मोहम्मद सिराज खड़े हैं।

तस्वीर साझा करते हुए कोहली ने लिखा, यह तस्वीर मुझे स्कूल के दिनों में लेकर जाती है। चार लड़के जोकि एक ही क्लास के हैं। एबी वो लड़का है जिसने अपना होमवर्क पहले ही खत्म कर लिया है। जबकि बाकी के तीन लड़कों को पता है कि वो मुश्किल में हैं। कोहली के इस ट्वीट को 10 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और कई खिलाड़ियों ने इसपर कमेंट किया है। लेकिन सबसे मजेदार कमेंट इसपर आरसीबी के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने किया है। चहल के अलावा राशिद खान ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है।

युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, और मैंने आज क्लास बंक कर ली क्योंकि मुझे पता था कि आज होमवर्क चेक होना था। चहल के कमेंट पर जवाब देते हुए राशिद खान ने लिखा चहल बेटा आप कल अपने माता-पिता को बुलाओ। एक अन्य कमेंट में राशिद खान ने कमेंट करके लिखा, सिराज को तो यह भी नहीं पता है कि टीचर ने होमवर्क भी दिया है। जबकि पद्दिकल ने कमेंट करके लिखा, लेकिन मैंने हमेशा अपना होमवर्क किया है।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 16:58 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+