For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने रक्षाबंधन पर अपनी बहन को किया याद, शेयर की दिल छू लेने वाली तस्वीर

नई दिल्ली। रविवार को पूरे देश में धूमधाम से रक्षाबंधन मनाया गया। अमीर से लेकर गरीब सभी ने अपनी बहनों को स्पेशल महसूस कराया। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपने -अपने अंदाज में इस त्यौहार से जुड़ी यादें साझा की। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड में सीरीज खेल रही है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पूरे देश को एक इमोशनल मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दी। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।

कोहली ने इस मौके पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसे देखकर आपका दिल खुशी से भर आए और आपकी भी पुरानी यादें ताजा हो जाए।भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल इंग्लैंड के दौरे पर है और ऐसे में विराट कोहली अपनी बहन को काफी मिस कर रहे हैं। हालांकि इस दौरान वो ट्विटर के जरिए पुरानी यादों को ताजा जरूर कर रहे हैं।

कोहली ने ट्विटर पर अपनी बड़ी बहन और मां के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है। विराट ने इस ट्वीट के जरिए अपनी बहन को याद करते हुए दुनियाभर में यह फेस्टिवल मना रही सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी है।

विराट के परिवार के बारे में आपको शायद कम ही पता हो। विराट कोहली की बहन का नाम भावना है। भावना विराट कोहली से बड़ी हैं। विराट कोहली कि बहन भावना की शादी साल 2002 में संजय ढींगरा के साथ हो चुकी है। संजय एक बिजनेसमैन हैं और दोनों के 2 बच्चे भी हैं।

विराट ही नहीं इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भी रक्षाबंधन के दिन बहन के साथ राखी बंधवाते हुए छोटा वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने अपने संदेश में दिखा, 'यह यादें हमेशा दिल में रहेंगी और प्‍यार का यह बंधन हमेशा मजबूत होता रहेगा #HappyRakshaBandhan, Tai! '

बता देंं कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने इंग्लैंड को ट्रेंट ब्रिज में 203 रनों से हराते हुए शानदार वापसी की है। टीम की इस जीत से सीरीज जीत की उम्मीदें कायम है। पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में मजबूती से जीत की पटरी पर लौटी टीम इंडिया ने मेजबान टीम की बढ़त को 1-2 से कम कर दिया है। विराट अगर सीरीज अपने नाम करते हैं तो वह अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम कर लेंगे।

Story first published: Monday, August 27, 2018, 16:17 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+