For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

लंदन की मेट्रो में न्यूज पेपर पढ़ते नजर आए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

Virat Kohli shares pictures: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर किंग कोहली अक्सर अपनी तस्वीरें औऱ वीडियो फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। कोहली ने हाल ही में एक तस्वीर शेयर किया जो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

न्यूज पेपर पढ़ते नजर आए कोहली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कोहली के बल्ले से अब वेस्टइंडीज दौरे पर रनों की उम्मीद होगी। इस बीच उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में विराट कोहली लंदन की मेट्रो में अखबार पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कोहली ने कैप्शन में लिखा, जब मैं ट्यूब में।

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में कोहली: भारतीय खिलाड़ी मौजूदा समय में ब्रेक पर है। इस दौरान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में कुछ क्वालीटी टाइम बिता रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में टीम इंडिया को मिली हार के बाद कोहली ब्रेक का भरपूर मजा उठा रहे हैं।

भजन-कीर्तन सुनते आए थे नजर: इससे पहले लंदन में विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ लंदन में भजन-कीर्तन सुनते नजर आए थे। लंदन के एक शो में कुछ दिन पहले विराट और उनकी पत्नी अनुष्का आम लोगों की तरह ही कीर्तन सुनने पहुंचे और बेंच पर बैठे नजर आए। सोशल मीडिया पर विराट कोहली की यह तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी।

Story first published: Sunday, June 25, 2023, 13:49 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+