नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका को टेस्ट में 3-0 से राैंदने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली छुट्टियां मना रहे हैं। दीवाली त्योहार के माैके पर कई क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कीं। वहीं कोहली ने भी ट्विटर पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस जोड़ी की तस्वीरें किसी समुद्र के किनारे से सामने आई हैं।
अनुष्का फोटो में शानदार ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उनकी स्मोकि आइज उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट मैच कर रहा है। अनुष्का ने इस दौरान चोकर के साथ इयरिंग्स पहने हुए थे। वहीं विराट कोहली ने सफेद कलर के ड्रेस में दिख रहे हैं। इस फोटे को शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा,''सभी को हैप्पी दिवाली। इस त्योहार की रौशनी आपके जिंदगी को भी रौशन करे और लाइफ में प्यार और शांति लेकर आए।'' इन फोटो में दोनों मस्ती के मूड में दिख रहे हैं।
Happy Diwali to everyone. May the Festival of Lights light up your lives and bring more love and peace to all 🙏😇❤️ pic.twitter.com/36Gr0aA6ae
— Virat Kohli (@imVkohli) October 27, 2019
बता दें कि अब भारतीय टीम 3 नवंबर से बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने जा रही है। हालांकि इस सीरीज से कोहली को आराम दिया गया है। कप्तानी रोहित शर्मा संभालते दिखेंगे।। टेस्ट सीरीज में कोहली टीम के साथ जुड़ जाएंगे। भारत ने साउथ अफ्रीका को हाल ही में हराकर टेस्ट चैंपियनशिप में 240 अंकों के साथ अपनी पोजिशन मजबूत कर ली है। भारत ने इस चैंपियनशिप में पांच मैच खेले हैं और सभी जीते हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज में कोहली ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 7 डबल सेंचुरी लगाईं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की थी।