अनुष्का संग विराट कोहली ने पूल में क्लिक कराई रोमांटिक शाम की तस्वीर, जानिए कैमरे के पीछे कौन?

IPL 2020: Virat Kohli and Anushka Sharma gaze lovingly pic click by AB de Villiers| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इस बार आईपीएल का 13वां सीजन यूएई में खेला जा रहा है। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं, ऐसे में कोहली ऐसे समय में अपनी पत्नी को अपने साथ ही रखना चाहते हैं। रविवार को विराट कोहली ने अपनी पत्नी संग पूल की एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में विराट और अनुष्का शाम के समय पूल में एक साथ हैं और पीछे सूरज ढल रहा है।

विराट कोहली ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए अपनी टीम के साथी खिलाड़ी एबी डिविलियर्स को इस तस्वीर को क्लिक करने का क्रेडिट दिया है, जिसका जवाब लाजवाब की इमोजी से डिविलियर्स ने दिया है। विराट कोहली की इस तस्वीर को अभी तक 48 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं, साथ ही 38 हजार से अधिक लोग इसपर कमेंट कर चुके हैं। एबी डिविलियर्स के अलावा दिया मिर्जा, टिस्का चोपड़ा, उर्वशी रौतेला सहित तमाम सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है

बता दें कि अगस्त माह में अनुष्का शर्मा ने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए कहा था कि और फिर, हम तीन होंगे, आने वाली जनवरी 2021 में। आईपीएल के पिछले मैच में आरसीबी की टीम का हौसला बढ़ाने के लिए अनुष्का शर्मा भी पहुंची थीं। स्टैंड्स में उन्हें विराट कोहली के लिए चीयर करते हुए देखा जा सकता था। दुबई में अनुष्का शर्मा अपने बिताए समय को इंस्टाग्राम पर दुबई डायरीज हैशटैग से साझा कर रही हैं। इन तस्वीरों में अनुष्का अपने बेबी बंप को शो करती नजर आ रही हैं। फिल्मों की बात करें तो अनुष्का शर्मा की आखिरी फिल्म जीरो 2018 में रीलीज हुई थी। इसके बाद अनुष्का ने दो वेब सीरीज को प्रोड्यूस किया था। पाताल लोक और बुलबुल इन दोनों ही सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया।

Story first published: Monday, October 19, 2020, 16:16 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+