For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

हर दिन हो एक 'लेग डे', फिटनेस को लेकर फिर दिखी कोहली की दीवानगी, शेयर की शर्टलेस फोटो

विराट कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई को टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह तैयार है। भारतीय क्रिकेट टीम कैरेबियाई धरती पर है और अपनी प्रैक्टिस कर रही है।

विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर अपने 'लेग डे' की वीडियो शेयर की है जहां वे अपने पैरों की एक्सरसाइज करते हुए देखे जा सकते हैं। विराट कोहली इस वीडियो इस पोस्ट में यह भी कहते हैं कि हर दिन एक लेग डे के जैसा होना चाहिए।

जिम जाने वाले लोग, या एक्सरसाइज के बारे में जानने वाले यह बात समझ गए होंगे कि लेग डे की वकआउट रूटीन में क्या अहमियत है। इसके बावजूद लेग डे आमतौर पर स्किप करने की प्रवृत्ति रहती है क्योंकि पैरों की कसरत काफी दुखदाई होती है और कई लोगों को यह बहुत बोर भी लगती है।

लेकिन फिटनेस की दुनिया में लेग डे बहुत ही अहम माना जाता है क्योंकि आपके लोअर लिंब में ग्लूट्यिस, क्वाड्राइसेप्स, हैमस्ट्रिंग और कॉफ जैसी बड़ी व मजबूत मांसपेशियां होती हैं जो शरीर के संतुलन में बहुत ही अहम भूमिका अदा करती है।

यह भी पढ़ें- क्या वेस्टइंडीज बदलेगा पिछले 21 साल की अपनी तकदीर, इस दौरान भारत के साथ हुई हैं 8 सीरीज, क्या रहा नतीजा?

विराट कोहली यहां लेग डे से बता रहे हैं कि हर दिन आपको चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। विराट आईपीएल 2023 में बढिया फॉर्म लौट रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पहली पारी में 14 और दूसरी पारी में 49 रन बनाए थे।

कोहली ने फोटो पर कैप्शन में यह भी कहा है कि उनको ये सब करते हुए 8 साल हो गए हैं, और गिनती जारी है। कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ कुछ बेहतर प्रदर्शन करने की ओर देख रहे होंगे और भारतीय टीम यहां जीत के दावेदार के तौर पर उतरने की तैयारी कर रही होगी।

Story first published: Sunday, July 9, 2023, 14:38 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+