ड्रेसिंग रूम में विराट और धवन के बीच जमकर हुई कहा-सुनी!

नई दिल्ली। ब्रिसबेन टेस्ट में हार का ठीकरा कप्तान धोनी ने ड्रेसिंग रूप में टीम के बीच संवादहीनता के सिर पर फोड़ा था जिसके बाद मीडिया में खबर आयी कि टीम इंडिया में पूरी तरह से कुछ सही नहीं चल रहा है लेकिन इस बात की पुष्टि होती इससे पहले ही एक और खबर ने मीडिया में हलचल पैदा कर दिया और वो यह कि ब्रिसबेन टेस्ट में हार के बाद विराट कोहली और शिखर धवन के बीच में ड्रेसिंग रूम में जमकर कहा-सुनी हुई।

विराट ने धवन पर आरोप लगाया कि उन्होंने जानबूझकर अपनी चोट को गंभीर बताया और ऐन वक्त पर धोखा दे दिया जिसकी वजह से विराट को जल्दी बैटिंग के लिए आना पड़ा और जल्दबाजी की वजह से वो जल्दी आउट हो गये। जिस पर धवन भी गुस्सा गये और उन्होंने कहा कि वो ना तो किसी से डरते हैं और ना ही उन्होंने झूठ बोला था उन्हें वाकई में कलाई में दर्द हो रहा था जिसके कारण वो बैटिंग नहीं कर सकते थे।

ड्रेसिंग रूम में विराट और धवन के बीच जमकर हुई कहा-सुनी!

जो खबरें आ रही हैं उसके हिसाब से ड्रेसिंग रूम में विराट ने शिखर पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर अपनी चोट को बढ़ा-चढ़ा कर बता रहे हैं और हकीकत में वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों का सामना नहीं करना चाहते थे, विराट ने कहा कि बाद में जब शिखर ने बैटिंग की और उस समय उन्होंने ऐसे शॉट्स खेले जिसे कोई भी चोटिल कलाई से नहीं खेल सकता था इसलिए मुझे लगता है कि धवन झूठ बोल रहे हैं।

ड्रेसिंग रूम में माहौल बुरी तरह से गर्मा गया जिसे ठंडा करने के लिए रवि शास्त्री को बीच में कूदना पड़ा, हालांकि उन्होंने दोनों को शांत तो करा दिया लेकिन वापस विराट-धवन के बीच में दोस्ती होगी यह कह पाना बहुत मुश्किल है।

शिखर को नेट प्रैक्टिस में लगी थी चोट

गौरतलब है कि शिखर धवन ब्रिसबेन टेस्ट चौथे दिन के पहले सत्र में बल्लेबाजी के लिए नहीं आए थे। विराट कोहली और तीसरे दिन नाबाद लौटने वाले चेतेश्वर पुजारा जब मैदान में उतरे तो आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ भी हैरान नजर आए। कायदे से आना तो धवन को चाहिए था लेकिन विराट कोहली को मैदान में देखकर कोई भी हैरान हो सकता था।

विराट मानसिक रूप से बैटिंग के लिए तैयार नहीं थे

जिस पर कैप्टन धोनी ने साफ कहा कि धवन को लेकर ड्रेसिंग रूम में संवादहीनता थी। हम इस हालात को ठीक से सम्भाल नहीं सके। गौरतलब है कि धोनी को नेट प्रैक्टिस में चोट लगी थी, लेकिन पहले उन्होंने इस बारे में ठीक से लोगों को बताया नहीं लेकिन जब उन्हें बल्लेबाजी के लिए उतरना था तो वो बोले कि मैं खेल नहीं सकता हूं जिसे लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी है जिससे आनन-फानन में कोहली को मैदान पर आना पड़ा और मानसिक रूप से तैयार नहीं थे जिसके बाद वो जल्दी आउट हो गये।

Story first published: Wednesday, December 24, 2014, 11:45 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+