
कहीं सगाई या शादी का प्लान तो नहीं ?
मतलब कि अनुष्का जहां पिंक कलर के हैवी लहंगे में हैं तो वहीं कोहली शेरवानी में नजर आ रहे हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर ये कहा जाने लगा कि दोनों ने कहीं सगाई या शादी का प्लान तो नहीं कर लिया लेकिन इससे पहले उनके चाहने वाले कुछ और कयास लगाए, आपको यहां हम बता दें कि ये वायरल हो रही तस्वीर एक नए एड की है।

तस्वीरें वायरल
दरअसल मंगलवार रात को विराट और अनुष्का शर्मा ने एक विज्ञापन की शूटिंग की हैं, जिसमें दोनों ने पारंपरिक ड्रेस पहनी हैं। इस एड शूट की दो तस्वीरें वायरल हुई हैं।
| |
एक-दूजे में खोए विराट-अनुष्का
एक फोटो में जहां अनुष्का और विराट एक दूसरे को देखते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरे फोटो में अनुष्का स्माइल करती नजर आ रही हैं और विराट उन्हें निहार रहे हैं।
|
अनुष्का और विराट का ये दूसरा एड
आपको बता दें कि अनुष्का और विराट का ये दूसरा एड है। इससे पहले दोनों एक शैंपू के विज्ञापन में नजर आ चुके हैं और कहा जाता है कि दोनों के बीच में प्रेम की शुरूआत उसी विज्ञापन के बाद हुई थी।

हर जगह हर पल साथ-साथ
वैसे हालिया खबरों पर नजर डाले तो विराट और अनुष्का को जब भी वक्त मिला, वो दोनों साथ समय बिताते नजर आए। अगर आईफा अवार्ड समारोह में कोहली अनुष्का के लिए न्यूयार्क गए तो वहीं दूसरी ओर श्रीलंका दौरे पर अनुष्का भी विराट के पास मिलने पहुंची थीं।


Click it and Unblock the Notifications