
युवराज 133 पर आउट हुए
युवराज 133 रनों के कुल योग पर 17 गेंदों पर दो चौके लगाकर आउट हुए लेकिन कोहली का बल्ला चलता रहा। कोहली ने युवराज के जाने के बाद अपना साथ देने आए सुरेश रैना (21) के साथ चौथे विकेट के लिए 15 गेंदों पर 34 रनों का साझेदारी करते हुए भारत की जीत पक्की कर दी।

रैना का योगदान
रैना ने 10 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट 167 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद कोहली ने हेंडरिक्स की चौथी गेंद पर चौका और पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर स्कोर बराबर कर दिया।

धोनी शून्य पर लौटे
अंतिम गेंद पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (नाबाद 0) एक भी रन नहीं ले सके लेकिन कोहली ने डेल स्टेन द्वारा फेंके गए 20वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने का काम किया।

दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 172 रन बनाए। प्लेसिस ने 41 गेंदों की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए।

हाशिम अमला की अच्छी पारी
हाशिम अमला ने 16 गेंदों पर चार चौके जड़े। ड्यूमिनी ने 40 गेंदों पर तीन छक्के और एक चौका लगाया। डेविड मिलर 12 गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।

शुरुआत खराब
दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसने नौ रन के कुल योग पर क्विंटन डी कॉक (6) का विकेट गंवा दिया। यह विकेट भुवनेश्वर कुमार ने लिया। इसके बाद अमला और प्लेसिस ने दूसरे विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की।

रविचंद्रन की अच्छी गेंदबाजी
अमला 44 के कुल योग पर रविचंद्रन अश्विन की एक बेहतरीन कैरम बॉल पर बोल्ड हुए। यह एक ऐसी गेंद थी, जिसकी चर्चा सालों तक होगी। अमला का आउट होना दक्षिण अफ्रीका को कुछ ही समय तक खला क्योंकि उनका स्थान लेने आए ड्यूमिनी ने आते ही अपने तेवर दिखाए और तेजी से रन बटोरे।

जेपी ड्यूमिनी से संभाला
ड्यू्मिनी और प्लेसिस ने स्कोर को 13.5 ओवरों में 100 के पार पहुंचा दिया। 115 के कुल योग पर प्लेसिस को अश्विन ने बोल्ड कर दिया। उनका स्थान लेने आए अब्राहम डिविलियर्स (10) को अश्विन ने अधिक देर तक नहीं टिकने दिया।

डेविड ड्यूमिनी की साझेदारी
डिविलियर्स का विकेट 129 के कुल योग पर गिरा। अब ड्यूमिनी का साथ देने डेविड मिलर आए। इन दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 27 गेंदों पर 43 रनों की साझेदारी निभाई।

अश्विन ने लिये तीन विकेट
भारत की ओर से अश्विन ने चार ओवरों में 22 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। कुमार को एक विकेट मिला लेकिन ग्रुप स्तर के हीरो रहे अमित मिश्रा ने तीन ओवरों में 36 रन लुटा दिए। मोहित शर्मा ने भी तीन ओवर में 34 रन दिए।


Click it and Unblock the Notifications