इस चैम्पियनशिप का आयोजन नागासाकी के पैसेज किंकाई आईलैंड गोल्फ क्लब में 13 से 16 नई के बीच होना है। एशिया और भारत में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के कारण आयोजकों ने भुल्लर को आमंत्रित किया है।
भुल्लर ने अपना पहला पेशेवर खिताब 2009 में एअरसेल-पीजीटीआई के रूप में जीता था। इसके बाद उन्होंने एक बार भी मुड़कर पीछे नहीं देखा और एक वर्ष से भी कम समय में कुल छह खिताब अपने नाम किए। इनमें दो एशियाई टूर के खिताब भी शामिल हैं।
पिछले वर्ष भुल्लर एशियाई आर्डर ऑफ मेरिट में छठे स्थान पर रहे थे। उन्होंने कुल 308,916 डॉलर की कमाई की थी। एअरसेल-पीजीटीआई सत्र में भुल्लर ने कुल पांच खिताब जीते और ऑर्डर ऑफ मेरिट में पांचवें स्थान पर रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।