
कोहली की पोस्ट पर गुस्से में फैंस-
भारतीय मुक्केबाज विजेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर सवाल किया है कि कब तक हम केवल निंदा से ही काम चलाते रहेंगे तो वहीं पूर्व टेस्ट ओपनर गौतम गंभीर ने कहा है कि पाकिस्तान से अब बातचीप मैदान ए जंग में करनी पड़ेगी। लेकिन इसी बीच एक चीज जो चौंकाने वाली थी वह थी भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया। कोहली ने ना केवल पुलवामा हमले पर बेहद देर से अपनी प्रतिक्रिया दी बल्कि इससे पहले उन्होंने भारतीय स्पोर्ट्स ऑनर्स की पोस्ट पर ट्वीट करके खुद को लोगों के निशाने पर भी ला दिया।
पुलवामा हमला: गंभीर का फूटा गुस्सा तो विजेंद्र सिंह ने पूछा कब तक कड़ी निंदा होगी
|
बेखबर नजर आए विराट-
कोहली ने वक्त की नजाकत को बिल्कुल नजरअंदाज करते हुए ये ट्वीट तब किए जब पूरा देश शहीद जवानों के लिए शोकग्रस्त था। लेकिन लगता है कि अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां बिता रहे भारतीय कप्तान फिलहाल देश-दुनिया की बड़ी खबरों से बेखबर थे और वे इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स के ट्वीट पर फैंस को वोट करने की अपील करने लगे। फैंस को कोहली का ये अनजान बर्ताव पंसद नही आया है।
|
अपनी पोस्ट डिलीट कर चुके हैं कोहली-
हालांकि जैसे ही फैंस ने कोहली को लताड़ लगाई वैसे ही उनको अपनी बड़ी गलती का अहसास हो गया। मामले की संवेदनशीलता को समझते हुए कोहली ने अपने ट्वीट को डिलीट करने में ही भलाई समझी। लेकिन इसके बावजूद वे फैंस के निशाने पर आ चुके थे। लोगों ने उनकी पोस्ट के डिलीट होने से पहले ही स्क्रीनशॉट्स ले लिए थे जो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहे हैं। फैंस ने कोहली को इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
|
बाद में पुलवामा हमले पर बोले कोहली-
ऐसा लगा कि कोहली ने बाद में पुलवामा में हुए हमले के बारे में कुछ अपडेट ली और फिर तुरंत ट्वीटर पर अपनी शोक जताते हुए प्रतिक्रिया व्यक्त की। विराट कोहली ने लिखा है- पुलवामा में हुए हमले को सुनकर शॉक में हूं। शहीदों के लिए दिल पिघल आया है और घायल जवानों के लिए तेज रिकवरी की दुआ कर रहा हूं।


Click it and Unblock the Notifications

