For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

फारुख इंजीनियर-अनुष्का शर्मा विवाद पर विराट कोहली ने तोड़ी चुुप्पी, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारुख इंजीनियर के दावे पर कप्तान विराट कोहली ने आखिरकार अपनी चुप्पी तोड़ दी है और अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का बचाव करते हुए जबरदस्त पलवार किया है। फारुख इंजीनियर ने दावा किया था कि इंग्लैंड में आयोजित हुए विश्व कप के दौरान भारतीय चयन समिति के सदस्य अपना काम करने के बजाय भारतीय कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय परोसते नजर आ रहे थे। इसके जवाब में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने नोट लिखकर करारा जवाब दिया था और व्यंग्यातम्क लहजे में कहा था कि मैं चाय नहीं कॉफी पीती हूं।

और पढ़ें: हैदराबाद गैंगरेप से खेल जगत में गुस्सा, जानें कोहली से लेकर इरफान तक दिग्गज खिलाड़ियों ने क्या कहा

अब इस मुद्दे पर कप्तान विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अनुष्का के खिलाफ लगे आरोपों से वह बेहद हैरान थे और कोई भी उनका नाम घसीटे यह सही बात नहीं है।

विराट कोहली- फैमिली बॉक्स में थी अनुष्का शर्मा

विराट कोहली- फैमिली बॉक्स में थी अनुष्का शर्मा

इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम में शामिल होते हुए विराट कोहली ने कहा,' विश्व कप में अनुष्का सिर्फ एक मैच देखने के लिये आई थी, श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच में वह फैमिली बॉक्स में बैठी जो कि सेलेक्टर्स बॉक्स से काफी दूर था और वहां पर कोई सदस्य मौजूद ही नहीं था। अनुष्का अपने 2 दोस्तों के साथ मैच देखने आई थी।'

विराट कोहली- चर्चा में रहने के लिये मशहूर लोगों के नाम का इस्तेमाल करते हैं लोग

विराट कोहली- चर्चा में रहने के लिये मशहूर लोगों के नाम का इस्तेमाल करते हैं लोग

विराट ने कहा कि लोग अपनी बात पर ध्यान खींचने के लिये मशहूर लोगों के नाम का इस्तेमाल करते हैं। जो कि आजकल आम बात हो गई है।

उन्होंने कहा, 'अपनी बात पर सभी का ध्यान खींचने के लिये मशहूर लोगों के नाम का सहारा लेना आम बात हो गई है। अगर आपको चयनकर्ताओं के बारे में कुछ कहना है तो कहिये लेकिन ऐसा करते हुए अनुष्का का नाम बीच में घसीटने की क्या जरूरत है।'

जानें क्या बोले थे फारुख इंजिनियर

जानें क्या बोले थे फारुख इंजिनियर

गौरतलब है कि फारुख इंजीनियर ने चयनकर्ताओं पर अपना काम सही से न करने का दावा करते हुए निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था, 'चयनकर्ताओं की टीम में एक भी ऐसा व्यक्ति नहीं जो काबिल हो। वह अपना काम ठीक से करने की बजाय विश्व कप में विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा को चाय का कप परोसते नजर आ रहे थे। भारतीय टीम का ब्लेजर पहने हुए इस शख्स को मैं पहचान नहीं पाया था, जब किसी से पूछा तो पता लगा कि वह भारतीय टीम के चयनकर्ता है।'

फारुख ने बाद में मांगी माफी और अनुष्का को प्यारी बच्ची बताया

फारुख ने बाद में मांगी माफी और अनुष्का को प्यारी बच्ची बताया

हालांकि बाद में जैसे विवाद बढ़ गया तो फारुख इंजिनियर ने अनुष्का शर्मा से माफी मांग ली।

उन्होंने कहा, 'मैंने टीम इंडिया के सिलेक्टर्स पर व्यंग्य किया था, जिसे अब राई का पहाड़ बनाया जा रहा है। बेचारी अनुष्का का नाम इस विवाद में बेवजह घसीटा जा रहा है। वह प्यारी लड़की और एक अच्छी इंसान हैं। विराट बहुत शानदार कप्तान हैं और कोच रवि शास्त्री भी बहुत अच्छे प्रबंधक हैं। इस पूरे मामले को बेवजह तूल दी जा रही है। यहां बात सिलेक्टर की होनी चाहिए जिसने भारतीय टीम का ब्लेजर पहना हुआ था।'

Story first published: Sunday, December 1, 2019, 11:41 [IST]
Other articles published on Dec 1, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+