For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsENG: सीरीज गंवाने के बाद मीडिया पर कुछ इस तरह भड़के विराट कोहली

नई दिल्ली। हार के बाद निराशा का होना स्वाभाविक है लेकिन जब कभी कोई कप्तानी सवालों का जवाब बेहद अजीब तरीके से देता है तो वास्तव में वो बेहद निराशाजनक होता है। ऐसा ही देखने को मिला सीरीज गंवाने के बाद विराट कोहली के साथ भी जब इंग्लैंड के खिलाफ बुरी तरह से 1-4 से सीरीज हारने के बाद उनसे यह पूछा गया कि क्या आप अब भी यह मानते हैं कि यह विदेशी दौरा करने वाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है इस सवाल को सुनकर कप्तान कोहली उस पत्रकार पर भड़क गए। बता दें कि भारत को केवल तीसरे टेस्ट में ही जीत नसीब हुई बाकी चारों टेस्ट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। बता दें कि लार्ड्स मुकाबले को छोड़ दें तो भारत हर मुकाबला बहुत नजदीकी अंतर से हारा है।

ये भी पढ़ें- INDvsENG: सीरीज गंवाने के बाद कप्तान कोहली ने कहा- इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने छीन ली हमसे जीत!


हुआ कुछ यूंः दरअसल मुकाबले के बाद विराट कोहली पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे तभी एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आप मानते हैं कि भारत विदेशी दौरा करने वाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है तो उन्होंने जवाब देने की बजाय पत्रकार से ही सवाल दागा कि आपको क्या लगता है? पत्रकार ने कहा कि मुझे तो ऐसा नहीं लगता तो विराट ने कहा कि यह आपका सोचना होगा।मालूम हो कि विराट और कोच रवि शास्त्री लगातार यही कहते आ रहे हैं कि यह दौरा करने वाली दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम है। यह पिछले 15 साल में विदेश जाने वाली भारत की सर्वश्रेष्ठ टीम है। हालांकि टीम कठिन दौरों पर जीत हासिल नहीं कर सकी है। गौरतलब हो कि विराट के साथ यह पहली मर्तबा नहीं हुआ है जब उन्होंने ऐसे पत्रकार पर अपना गुस्सा निकाला हो इससे पहले वो दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भी पत्रकार के सवाल का जवाब देने के बजाय उल्टा सवाल पूछ बैठे थे।

Story first published: Wednesday, September 12, 2018, 14:51 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+