
विराट ने दी प्रतिक्रया
विराट ने मैच के बाद कहा, 'रनों के मामले में हम कभी भी मैच में अच्छी स्थिति में नहीं थे। 25-30 रन हमने कम बनाए। इंग्लैंड हर डिपार्टमेंट में हमसे बेहतर था और जीत का हकदार था। इंग्लैंड जैसी टीमों के खिलाफ हमें अपना बेस्ट देना होगा। उन्होंने कहा कि पिच काफी धीमी थी, जो हैरानी वाली बात थी। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया खासकर स्पिनरों ने। मैंने ऐसी पिच इससे पहले नहीं देखी हैं।

दिनेश कार्तिक के बारे में भी दिया बयान
विराट ने दिनेश कार्तिक के सिलेक्शन के बारे में कहा, 'मुझे लगता है कि दिनेश कार्तिक का प्रदर्शन अच्छा था। अच्छी शुरुआत को वो अच्छी पारी में नहीं बदल पाया। बैटिंग ऑर्डर में बदलाव को लेकर मुझे कोई पछतावा नहीं है। इस तरह के मैच हमें बताते हैं कि वर्ल्ड कप के लिए हमें किन-किन बातों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
विराट ने साथ ही कहा कि वर्ल्ड कप की तैयारियों को देखते हुए हमें हर डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा, हम किसी एक स्किल के भरोसे नहीं रह सकते हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ 256 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड ने दो विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

भारत के हाथ से निकली सीरीजः
टी-20 सीरीज पर कब्जा जमाने के बाद भारतीय टीम ने पहले वनडे में भी जीत से आगाज किया था लेकिन बाद के दोनो मुकाबले भारत ने गवां दिए जिससे भारत के हाथ से तीन मैचों की वनडे सीरीज भी निकल गई। वहीं अगस्त में भारत को इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। ऐसे में भारत को अपने प्रदर्शन में बड़ा सुधार करने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications
