Pics: श्रीलंका दौरे से पहले अमेरिका में अनुष्का संग छुट्टियां मना रहे हैं विराट कोहली

मुंबई। टीम इंडिया के कप्तान वेस्टइंडीज दौरे के बाद अमेरिका में थे इसलिए टीम इंडिया के कोच के नाम पर फैसला 10 जुलाई को नहीं हो पाया था, इस बात का खुलासा सीएसी सदस्य सौरव गांगुली ने सोमवार को हुई प्रेसवार्ता में किया था।

जिसके बाद से हर किसी के दिमाग में यही चल रहा था कि आखिर कोहली अमेरिका में क्या कर रहे हैं तो सुनिए इस वक्त कोहली न्यूयार्क में अपने लेडी लव अनुष्का शर्मा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

विराट-अनुष्का

विराट-अनुष्का

दरअसल सोशल मीडिया पर कोहली और अनुष्का की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं हैं, जो कि दोनों के न्यूयार्क में साथ होने की पुष्टि करती हैं। दरअसल इस समय फिल्मी सितारों का जमावड़ा न्यूयार्क में लगा हुआ है। यहां 14 से 15 जुलाई के बीच में आईफा समारोह होगा इसलिए आधा बॉलीवुड वहां मौजूद है।

अनुष्का के साथ इस वक्त यूएस में कोहली

इसी क्रम में अनुष्का शर्मा भी वहां पहुंची हुई हैं, जहां पर उनका साथ उनके डैशिंग रीयल हीरो विराट कोहली दे रहे हैं। श्रीलंका दौरे से पहले शायद कोहली अपने आप को काफी कूल करना चाहते हैं और इसलिए ही वो अनुष्का के साथ इस वक्त यूएस में हैं।

 26 जुलाई से छह सितंबर

26 जुलाई से छह सितंबर

गौरतलब है कि भारतीय टीम 26 जुलाई से छह सितंबर के बीच श्रीलंका दौरे पर रहेगी, विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम इस दौरे पर श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैच, पांच अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच और एक अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलेगी।

तीन टेस्ट

तीन टेस्ट

पहला टेस्ट मैच गाले में, दूसरा कोलंबो में और तीसरा टेस्ट कैंडी में खेला जाएगा।

भारतीय टेस्ट टीम

भारतीय टेस्ट टीम

विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), इशांत शर्मा, उमेश यादव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, अभिनव मुकुंद।

Story first published: Wednesday, July 12, 2017, 17:03 [IST]
Other articles published on Jul 12, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+