वर्ल्ड कप 2019 : रोहित शर्मा के 'प्राइम फॉर्म' पर पहली बार कोहली ने कही ये बात
नई दिल्ली। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह ने मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत को बांग्लादेश पर 28 रनों से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत विश्व कप में अंक तालिका में 13 अंकों के साथ सेमीफाइनल में पहुंच गया है। यहां तक पहुंचने वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के बाद केवल दूसरी टीम बन गई। रोहित ने एक बार फिर बल्ले से आग उगल दी और भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। जीत के बाद विराट कोहली ने राहत महसूस की कि भारत ने नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने रोहित की भी प्रशंसा की जिन्होंने विश्व कप 2019 में अपना रिकॉर्ड चौथा शतक बनाया।
रोहित के प्रदर्शन के बारे में बोलते हुए कोहली ने कहा, "मैं इसे वर्षों से देख रहा हूं। वह सबसे अच्छा वनडे खिलाड़ी है। हम उसे देखकर बहुत खुश हैं। जब वह ऐसा खेलता है, तो हर कोई उसे ऐसा करते हुए देखकर खुश होता है।" बता दें कि इस विश्व कप में रोहित 7 मैचों में सबसे ज्यादा 544 रन बना चुके हैं, जिसमें 4 शतक तो 1 अर्धशतक शामिल है। वहीं कोहली ने बुमराह की भी तारीफ की जिन्होंने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट निकाले। कोहली ने बुमराह की प्रशंसा करते हुए कहा, "बुमराह के ओवर हमेशा महत्वपूर्ण होते थे, आप उस पर पानी फेर सकते हैं। वह इस समय नंबर 1 गेंदबाज हैं और वह अपनी योजनाओं को अंजाम दे सकते हैं।" बुमराह ने आखिरी 2 याॅर्कर गेंदों के साथ बांग्लादेश को आलआउट किया था।
कोहली ने बांग्लादेश टीम की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने वाकई में अच्छा क्रिकेट खेला और उन्होंने कड़ा मुकाबला किया। आखिरी विकेट तक बांग्लादेश ने कोशिश की। हमें जीत के लिए मशक्कत करनी पड़ी लेकिन खुशी है कि हम सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। अगला मैच हमारे लिए बेहतकर करके दिखाने के लिए होगा। हमने देखा कि हार्दिक ने प्रेशर में वापसी की। उन्होंने विकेट बटोरने का तरीका निकाला। जब वह गेंदबाजी करने आए तो वह एक बल्लेबाज की तरह सोच रहे थे और इससे विकेट लेने में मदद मिली। हार्दिक ने वाकई में अच्छी गेंदबाजी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
