For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2019: लगातार छठी हार पर छलका विराट कोहली का दर्द, दिया यह बयान

नई दिल्ली। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल सीजन -12 में सबसे फिसड्डी टीम साबित होती जा रही है। विराट कोहली की कप्तानी में इस टीम को सीजन के 20वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार मिली, जो उनकी टूर्नामेंट में लगातार छठी हार रही। मैच गंवाने के बाद कोहली ने फिर वही बात दोहराई जो पिछले मैच में कही थी। कोहली ने हार पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि पिच ने वैसा ही व्यवहार दिखाया जैसे पिछले मैच में दिखाया था।

कोहली ने कहा कि हमने सोचा था कि 160 तक का स्कोर बनाएंगे। पिच काफी सूखी और हमें पता था कि यह धीमा होगा। आखिरी गेम जितना अच्छा नहीं। पहली पारी में भी ठीक ऐसा ही हुआ था। हम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। वास्तव में अंतिम ओवरों के बीच तेज पारी नहीं खेल सके। हमारे सीजन की अब तक की पूरी कहानी यही है। जब एबी डिविलियर्स आउट हो गए तो अन्य बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। स्टोइनिस, मोइन ने अच्छा खेल दिखाया। पिच ने हमें स्वतंत्र रूप से खेलने की अनुमति नहीं दी। स्थिति को समझते हुए और विशिष्ट गेंदबाजों को लक्षित करते हुए, मैं उस तरह की गेंद पर आउट होकर बहुत खुश नहीं था। मैंने सोचा कि अगर मैं रुकता तो हम कुल 25-30 और जोड़ सकते थे। कोहली ने कहा कि हम कुल मिलाकर 160 रन बनाना चाहते थे।

बता दें कि बेंगलुरू ने दिल्ली के सामने 8 विकेट खोकर 150 रनों का लक्ष्य रखा। बेंगलुरू की तरफ से कप्तान विराट कोहली ही 33 गेंदों में 41 रनों की पारी खेल सके। इसके अलावा मोईन अली ने 18 गेंदों में 32 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से कागिसो रबाडा ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट निकाले। जवाब में दिल्ली ने कप्तान श्रेयस अय्यर की 50 गेंदों में 67 रनों की बदाैलत 7 गेंदे शेष रहते मैच जीत लिया।

Story first published: Sunday, April 7, 2019, 20:16 [IST]
Other articles published on Apr 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+