कोहली को हुआ गलती का अहसास, शर्मनाक हार के बाद दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों मुंबई के वानखेड़े में रविवार हुए पहले मैच में बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा। डेविड वाॅर्नर व आरोन फिंच के नाबाद तूफानी शतक से भारतीय टीम चारों खाने चित्त होती दिखी। तीन मैचों की सीरीज में भारत अब 1-0 से पिछड़ गया है। कोहली बैटिंग करने के लिए खुद चाैथे नंबर पर आए तो केएल राहुल को तीसरे नंबर पर भेजा जिसकी मैच के दाैरान ही आलोचना होने लगी। हार का सामना करने के बाद कप्तान विराट कोहली को इस गलती का अहसास हुआ और उन्होंने बयान दिया कि उन्हें इसपर फिर से विचार करने की जरूरत है।

दिया ये बयान

दिया ये बयान

कोहली ने राहुल को नंबर 3 पर भेजने को लेकर कहा, ''पिछले कुछ समय में जिस तरह केएल ने बल्लेबाजी की है, उसे देखते हुए हमारी कोशिश थी कि बल्लेबाजी क्रम में उसे ऊपर ही मौका दिया जाए। हमने उसे टीम में फिट करने की कोशिश की, लेकिन अब हमें इस बारे में सोचना पड़ सकता है। वैसा नहीं हुआ, जैसा हमने चाहा था। लेकिन हर बार, हर जगह और हर मौके पर खिलाड़ियों को परखना और उनका मनोबल बढ़ाना जरूरी होता है। लोगों को सिर्फ इस एक गेम के लिए घबराने की जरूरत नहीं है। आज हमारा दिन नहीं था।''

ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम

ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम

कप्तान कोहली ने माना कि ऑस्ट्रेलिया को हराना आसान नहीं है। उन्होंने कंगारूओं को जीत का हकदार माना। कोहली ने कहा, ''हम सभी चीजों में मजबूती से पेश आ रहे थे। लेकिन यह एक मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम है, अगर आप अच्छा नहीं खेलते हैं, तो वे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमने देखा कि बैटिंग आर्डर अच्छा जा रहा है लेकिन। हमें पर्याप्त रन नहीं मिले। पहले चरण में हमने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को हल्के में लिया। हमने सही ढंग से बल्लेबाजी नहीं की। ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते। आज ऑस्ट्रेलिया को श्रेय जाता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट हमेशा अनमोल होता है। किसी भी प्रारूप में आपको मिलने वाला अनुभव आपके लिए अच्छा होता है जब आप अन्य प्रारूप खेलते हैं। आपको मिलने वाला खेल समय महत्वपूर्ण है। यदि आप किसी भी प्रारूप में प्रदर्शन करते हैं, तो यह आपको अन्य प्रारूपों के लिए आत्मविश्वास देता है।''

 ये रहा मैच का हाल

ये रहा मैच का हाल

बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 256 रनों का लक्ष्य रखा। भारत के लिए ओपनर शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रनों की पारी खेली। ओपनर रोहित शर्मा 10 रन बना सके। वहीं अच्छी शुरूआत पाने वाले केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम हे। राहुल 47 रन बनाकर आउट हुए। इन तीनों बल्लेबाजों के पवेलियन लाैटने के बाद कंगारू गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादा देर तक क्रीज पर टिकने नहीं दिया। जवाब में कंगारूओं ने महज 37.4 ओवर में बिना विकेट गंवाए मैच अपने नाम कर लिया। डेविन वाॅर्नर ने नाबाद 128 तो आरोन फिंच ने 108 रन बनाए।

Story first published: Tuesday, January 14, 2020, 22:10 [IST]
Other articles published on Jan 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+