
कैच छोड़ना पड़ा महंगा
कोहली ने माना कि खराब फील्डिंग कारण मैच हाथ से गंवाना पड़ा। उन्होंने कहा, ''हमें मिले माैकों को गंवाना महंगा पड़ा है। एक ही ओवर में 2 कैच छूटेंगे तो फिर मैच कैसे बनेगा। पिछले मैच में हमने एक कैच टपकाया था, लेकिन इस बार 2 कैच छोड़े।'' बता दें कि पांचवें ओवर में 2 कैच छोड़े गए। पहला कैच ओवर की दूसरी गेंद पर वाशिंगटन सुंदर ने लेंडल सिंमस का छोड़ा था जो बाद में हार का कारण बने फिर उसी ओवर की चाैथी गेंद पर विकेट के पीछे इविन लुईस का कैच रिषभ पंत ने छोड़ा।

दुबे को इसलिए भेजा था ऊपर
कप्तान कोहली ने कहा, ''यदि आप ऐसी फील्डिंग करते हैं, तो कोई भी फायदा नहीं मिलने वाला। पहले 4 ओवर हमारी गेंदबाजी बहुत अच्छी रही। लेकिन अगर आप मौके छोड़ते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदायक होने वाला है। हमें फील्डींग में अधिक सुधार करने की आवश्यकता है। शिवम दुबे ने तीसरे नंबर पर आकर 54 रनों की पारी खेली जिसकी तारीफ करते हुए कोहली ने कहा कि शिवम की शानदार पारी की वजह से हम 170 का आंकड़ा छू पाए। हमें पता था कि पिच स्पनिरों के लिए मददगार होगी, इसी कारण शिवम को ऊपर भेजा गया ताकि वो तेज शाॅट खेलकर उनकी लेंथ बिगाड़े। उसने बहुत अच्छा खेल दिखाया।

अंतिम ओवर में नहीं बने रन
वहीं बल्लेबाजी को लेकर कोहली ने कहा, ''मेरे ख्याल से बल्लेबाजी के दौरान हम 16 ओवर तक अच्छे थे, लेकिन आखिर के चार ओवर में हमने सिर्फ 30 रन बनाए। हमें 40-45 रन बनाने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'' बता दें कि शिवम का यह अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में पहला अर्धशतक रहा है। हालांकि उनके इस अर्धशतक पर पानी फिर गया। भारत ने 7 विकेट खोकर विंडीज के सामने 171 रनों का लक्ष्य रखा था। शिवम के अलावा विकेचकीपर रिषभ पंत ने 22 गेंदों में 33 रन बनाए। जवाब में विंडीज ने ओपनर लेंडल सिमंस की नाबाद 67 रनों की पारी की बदाैलत मैच 8 विकेट रहते अपने नाम कर लिया। सिमंस ने 45 गेंदों में यह पारी खेली जिसमें 4 चाैके व इतने ही छक्के रहे। निकोलस पूरन ने 18 गेंदों में 38 रनों की नाबाद पारी खेली।


Click it and Unblock the Notifications
