कोहली ने पंत को माना हार का जिम्मेदार, दिया ये बड़ा बयान
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज के चाैथे मुकाबले में भारत 358 रनों का विशाल स्कोर करने के बावजूद 4 विकेट से हार गया। आस्ट्रेलिया के 12 रनों पर 2 विकेट गिरने के बाद लगा कि अब मैच भारत की पकड़ में है लेकिन पीटर हैंडस्कोब(117) के शतक और एश्टन टर्नर की अंत में तूफानी पारी के कारण आस्ट्रेलिया ने 13 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने माना कि उनकी टीम ने गेंदबाजी और फिल्डिंग में खराब प्रदर्शन किया। वहीं उन्होंने विकेटकीपर रिषभ पंत को भी इस हार का जिम्मेदार मानते हुए बड़ा बयान दिया।

कही ये बात
इस हार के बाद कोहली ने पंत पर की ओर इशारा करते हुए कहा कि स्टंपिंग का मौके अहम होते हैं, हम मैदान पर थोड़े ढीले थे। डीआरएस पर फैसला हैरानी भरा था, इसमें जरा भी निरंतरता नहीं थी। यह अब हर मैच में चर्चा का विषय बन गया है। यह परेशानी भरा बन सकता है, हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। हमने इस ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ दो हैरानी भरे मैच खेले। इससे निश्चित रूप से दुख होगा। वहीं कोहली ने पिच को लेकर कहा कि पिछले मैच में हमें बताया गया था कि इस पिच पर ओस होगी। उनकी टीम काफी बेहतर खेली, यह स्वीकार करना होगा। उन्होंने सही जगह हिट किया और अपनी रणनीति का बेहतर कार्यान्वयन किया। हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, इसमें कोई संदेह नहीं था। विकेट पूरे समय अच्छा था, लेकिन पिछले दोनों मैचों में ओस के कारण परेशानी हुई। लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। अंतिम कुछ ओवरों में पांच मौके गंवाने की बात पचाना मुश्किल है। कोहली ने कहा कि एश्टन टर्नर ने शानदार पारी खेली। पीटर हैंड्सकॉम्ब ने शानदार पारी खेली और उस्मान ख्वाजा ने पारी को संभाले रखा।

फिंच ने की एश्टन की तारीफ
वहीं दूसरी ओर जीत के बाद आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच इस जीत से बेहद खुश हैं। वह भले ही बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन उनके बाकी बल्लेबाज अच्छा काम कर गए। फिंच ने कहा कि हमारे लिए 2 झटके लगने के बाद उस्मान ख्वाजा और पीटर हैंडस्कोब के बीच हुई साझेदारी अहम साबित हुई। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद थी कि हम 300 तक का लक्ष्य भी हासिल कर सकते हैं। हम जानते थे कि प्रति ओवर 10-12 रन बटोर सकते थे। इसी पर अपने रणनीति अपनाई। फिंच ने जीत के हीरो रहे एश्टन की खूब प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह अपना दूसरा मैच खेल रहे थे और इस तरह की पारी खेलना शानदार है। पीटर अपना 16वां या 17वां मैच खेल रहा है। उस्मान भी वापसी कर रहा है। इन खिलाड़ियों द्वारा मौके का फायदा उठाना शानदार रहा। एश्टन ने ऐसा बीबीएल में भी किया है।
VIDEO: CSK पर लगे बैन पर पहली बार बोले धोनी- 'मर्डर कर सकता हूं, फिक्सिंग नहीं'

टर्नर ने खेली बड़ी पारी
बता दें कि भारत ने रोहित शर्मा के 95 और शिखर धवन की 143 रनों की पारी की बदाैलत आस्ट्रेलिया के सामने 359 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में आस्ट्रेलिया ने फिंच(0) और शाॅन मार्श(6) के रूप में जल्दी 2 विकेट गंवा दिया लेकिन ख्वाजा की 91, हैंडस्कोब के शतक और अंतिम ओवरों में टर्नर की तूफानी पारी की बदाैलत आस्ट्रेलिया ने मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली। टर्नर ने 43 गेंदों में नाबाद 84 रनों की पारी खेली। अब सीरीज का आखिरी और अहम मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान में होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
