For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कप्तान कोहली ने तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड, सिर्फ 35 टेस्ट में बनाया ये कारनामा

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहांसबर्ग में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान विरोट कोहली ने एमएस धोनी को पछाड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट कोहली अब बतौर भारतीय टेस्ट कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कप्तान कोहली ने यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरी पारी के दौरान कोहली ने 41 रनों की अहम पारी खेली और इसी के साथ उन्होंने बतौर टेस्ट कप्तान अपने रनों के आंकड़ों को 3456 रन पर पहुंचा दिया।

महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 60 टेस्ट मैचों में कप्तानी की और इस दौरान उन्होंने 3454 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने सिर्फ 35 मैचों में ये रिकार्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि धोनी ने लीजेंड सुनील गावस्कार का रिकॉर्ड तोड़ा था। गावस्कर ने 47 टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी करते हुए 3449 रन बनाए थे। गावस्कर अभी भी इस मामले में कोहली और धोनी के बाद तीसरे स्थान पर हैं।

वहीं अगर बतौर टेस्ट कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे और पांचवें नंबर के कप्तान की बात करें तो चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरूद्दीन और पांचवे नंबर पर सौरव गांगुली मौजूद हैं। अजहरूद्दीन ने 47 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी करते हुए 2856 रन बनाए जबकि सौरव गांगुली ने 49 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए 2561 रन बनाए थे।

Story first published: Friday, January 26, 2018, 18:56 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+