Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत जीत की ओर

कानपुर टेस्ट में दूसरे भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत जीत के काफ़ी क़रीब पहुँच गया है.

पहली पारी में भारत से 413 रनों से पिछड़ने के बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 220 रन पर आठ विकेट गँवा दिए हैं. समरावीरा अर्धशतक पूरा करने के बाद श्रीलंका के लिए अभी भी मैदान में डटे हुए हैं.

भारत ने पहली पारी में गंभीर, सहवाग और द्रविड़ के शतकों की मदद से 642 रन बनाए थे.

उधर श्रीलंका की पूरी टीम अपनी पहली पारी में कुल 229 रन बनाकर आउट हो गई थी. कप्तना महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका को फ़ॉलो ऑन देने में कोई देरी नहीं की थी.

अगर पहला और दूसरा दिन भारत के बल्लेबाज़ों के नाम रहा तो तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज़ों ने अपना जौहर दिखाया था जब उन्होंने दूसरी पारी में श्रीलंका के चार विकेट गिरा दिए थे.

चौथे दिन श्रीलंका ने 57 रन पर चार विकेट खोने के बाद से खेल शुरु किया.

मैथ्यूस को 15 रनों के स्कोर पर ही ज़हीर ख़ान की गेंद पर द्रविड़ ने लपका जब श्रीलंका का स्कोर 79 रन था. इस तरह श्रीलंका का पाँचवाँ विकेट गिरा.

छठे विकेट के रूप में जयवर्धने का विकेट गिरा जब हरभजन ने उन्हें बोल्ड आउट किया. उस समय टीम का स्कोर 140 रन था और जयवर्धने ने 29 रन बनाए थे.

इसके बाद शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए हरभजन ने हेराथ को एलबीडब्ल्यू आउट किया. वे मात्र 13 रन बना पाए और जब श्रीलंका का सातवाँ विकेट गिरा तब श्रीलंका का स्कोर था 154 रन.

मुरलीधरन 29 रन बनाकर आउट हुए जब उन्हें ओझा ने बोल्ड आउट किया. जब श्रीलंका का आठवाँ विकेट गिरा तब टीम का स्कोर था 191 रन.

श्रीलंका की दूसरी पारी का पहला विकेट श्रीसंत के नाम गया था जब उन्होंने तिलकरत्ने दिलशान को 10 रनों पर धोनी के हाथों कैच कराया था.

दूसरा विकेट पार्ट टाइम गेंदबाज़ विरेंद्र सहवाग ने लिया जब उन्होंने परनविताना को 20 रनों पर पगबाधा आउट कर दिया.

जयवर्धने को युवराज सिंह और धोनी ने मिलकर रन आउट कर दिया तो जाते-जाते हरभजन सिंह ने कुमारा संगाकारा को 11 रनों पर बोल्ड कर दिया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+