
धोनी की धीमी बैटिंग पर क्या बोले कोहली
आपको बता दें कि धोनी की पिछले दो मैचों में बल्लेबाजी को लेकर आलोचकों ने सवाल उठाते हुए कहा था कि धोनी बीच के ओवरों में हद दर्जे का धीमा खेल दिखाकर टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी दबाव डाल देते हैं। उसमें भी अगर धोनी अंतिम ओवरों में चल जाते हैं तो फिर भी कुछ भरपाई हो जाती है वर्ना हाल फिर अफगानिस्तान के मैच जैसा हो जाता है। उल्लेखनीय है कि धोनी ने इस मैच में 52 गेंदों पर 28 रनों की पारी खेली थी। कोहली ने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा कि धोनी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि उनको क्या करना हैं। वे बहुत अच्छे से अपने काम को जानते हैं। उन्होंने कहा, 'बाहर बहुत कुछ चीजें होती रहती हैं लेकिन हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हम क्या महसूस कर रहे हैं और ड्रेसिंग रूम के अंदर हम क्या जानते हैं।'
PICS : विराट, धोनी और पांड्या ने पहनी टीम इंडिया की नई जर्सी, फर्स्ट लुक वायरल

पिछले मैच के बाद धोनी ने क्या किया था
कोहली ने धोनी पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा, 'हम उन पर पूरा यकीन करते हैं। वह टीम के लिए कई बार खड़े हुए हैं। खासकर यदि आप इस साल के कैलेंडर को देखेंगे तो पाएंगे उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन करके दिया है। मुझे नहीं लगता 1-2 मैचों के बाद ये कहना सही होगा कि किसी की बल्लेबाज ठीक नहीं है। हम इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं।' कोहली ने धोनी के समर्पण का भी जिक्र करते हुए कहा, 'पिछले मैच के बाद धोनी नेट पर गए और उन्होंने बहुत मेहनत की जो बाद में उनके प्रदर्शन पर भी झलकी, जिसकी बदौलत हम अच्छा स्कोर करने में सफल हुए। हमने मैच के साथ 2 अंक भी लिए। इसलिए हम बहुत खुश और आरामदायक स्थिति में हैं कि हम एक टीम के रूप में कहां खड़े हैं। हम अपनी बैटिंग से भी खुश हैं।'

नई जर्सी अच्छी है लेकिन हमारा रंग ब्लू ही है..
वहीं टीम की नई जर्सी कोहली को पसंद आई है। उन्होंने कहा कि इसके शेड काफी अच्छे हैं। एक मैच के लिए यह अच्छा बदलाव है। कोहली ने साथ ही ब्लू को ही टीम की स्थाई पहचान बताते हुए कहा, 'मुझे नहीं लगता हम इस नई जर्सी को आगे स्थाई तौर पर पहनने वाले हैं, ब्लू हमेशा से हमारा रंग रहा है। हम इसको पहनते हुए बहुत गर्व महसूस करते हैं। फिलहाल के मौके को देखते हुए यह एक स्मार्ट किट है।' आपको बता दें ये जर्सी परंपरागत ब्लू जर्सी से इतर नारंगी रंग की है लेकिन इसमें नीले रंग का भी काफी प्रयोग किया गया है। इसमें नसामान्य नीले रंग की जगह पर गहरे नीले रंग का इस्तेमाल किया गया है। यह नीला रंग इसमे आगे की ओर दिखाई देता है। जर्सी के फ्रंट के अलावा कॉलर भी नीले रंग में रंगे हुए हैं। बाजुओं के अलावा फ्रंट साइड्स में आप नारंगी रंग को देख सकते हैं। खास बात यह है कि जर्सी का पीठ वाला हिस्सा पूरी तरह से नारंगी रंग में रंगा हुआ है।
SLvSA: शानदार पारी खेलने के बाद भी अमला के नाम हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड


Click it and Unblock the Notifications
