विंडीज के खिलाफ मैच से पहले कोहली ने बताया कैसा है टीम का माहौल
नई दिल्ली: विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा अभियान विंडीज दौरे के रूप में शुरू हो चुका है। इस सीरीज की शुरुआत तीन मैचों की टी20 सीरीज से हो रही है जिसका पहला मैच 3 अगस्त से हो रहा है। यह मुकाबला अमेरिका के प्लोरिडा के लॉडरहिल में खेला जाएगा। मैच से पहले विराट कोहली ने विश्व कप सेमीफाइनल में हार के बाद भारतीय टीम की हालत और मौजूदा माहौल पर बात की है।
कोहली ने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद शुरुआती कुछ दिन काफी मुश्किल भरे थे और सुबह उठने के बाद सबसे खराब अनुभव होता था। हालांकि कोहली ने माना है कि एक टीम के तौर पर भारत काफी प्रोफेशनल है इसलिए हमको उस हार के जल्द उभरकर आगे बढ़ना था और टीम ने वही किया।
कोहली आगे कहते हैं- 'जो हुआ हम उससे आगे बढ़ चुके हैं। कल के दिन का फील्डिंग सेशन और मैदान पर कुछ समय बिताना काफी अच्छा था। सभी काफी उत्साहित थे। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में सबसे बेस्ट बात यही है कि आप जल्दी से मैदान पर दोबारा उतरना चाहते हैं।'
भारतीय टीम बारिश के कारण पहले टी20 मैच से पहले अभ्यास नहीं कर सकी लेकिन कोहली का मूड इस दौरान हल्का-फुल्का रहा। उन्होंने मजाक करते हुए कहा- कवर एक जैसे लग रहे हैं। पिच के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया- 'हमने अभी पिच नहीं देखी है, हमने कवर के अलावा अभी कुछ नहीं देखा है। जब हम खेलने उतरेंगे तब पिच का निरीक्षण करेंगे। जब हम पिछली बार खेले थे तब यह काफी अच्छी थी। तब हाई स्कोरिंग मैच हुआ था और हमको खेलने में काफी मजा आया था।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
