Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली को कैसे मिला निकनेम 'चीकू', आमिर के इंटरव्यू में खुला दिलचस्प राज

नई दिल्ली। टीम इंडिया के डैशिंग और हॉट कैप्टन विराट कोहली का निकनेम 'चीकू' है, आज ये नाम काफी लोकप्रिय हो चुका है लेकिन ये नाम कोहली को कैसे मिला, इसका राज खुद विराट ने टीवी चैट शो में खोला, जहां सुपर स्टार आमिर खान के साथ वो नजर आए। आमिर खान के साथ हुई बातचीत में कोहली ने बताया कि इस नाम के पीछे एक दिलचस्प कहानी है।

'चीकू' मशहूर कॉमिक्स करेक्टर है

टीम इंडिया के इस जाबंज खिलाड़ी ने बताया कि जब वो अंडर-17 क्रिकेट खेल रहे थे, उस वक्त उन्होंने हेयरकट कराया था। इसके बाद उनके कान ज्यादा बड़े नजर आने लगे थे। बस फिर क्या था साथी खिलाड़ियों ने उन्हें नया नाम दे दिया 'चीकू', क्योंकि हेयरकट के बाद वो खरगोश जैसे नजर आने लगे थे। गौरतलब है कि 'चीकू' मशहूर कॉमिक्स करेक्टर है, जो कि एक खरगोश का नाम है।

लोकप्रिय बनाया माही यानी कि महेंद्र सिंह धोनी ने

इसके बाद कोहली ने कहा कि नाम तो मेरा 'चीकू' था लेकिन इसे टीम इंडिया में लोकप्रिय बनाया माही यानी कि महेंद्र सिंह धोनी ने , जो कि मुझे विराट बोलते ही नहीं है, वो विकेट के पीछे 'चीकू' ही चिल्लाते रहते थे, जिसकी वजह से मेरा निकनेम ही सबकी जुबान पर चढ़ गया और ऐसा कहने के बाद कोहली खुद भी हंसने लगे।

मुझे खुशी है कि वो मेरी लाइफ में हैं

इस शो में कोहली ने अपने और अनुष्का के रिश्ते की भी बात बताई औऱ कहा कि अनुष्का की लाइफ में आने की वजह से वो बेहतर इंसान बने हैं, मुझे खुशी है कि वो मेरी लाइफ में हैं।आमिर खान ने इस इंटरव्यू के बाद कोहली को अपनी फिल्म दंगल का क्लैप बोर्ड दिया, वहीं कोहली ने उन्हें टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+