For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने खुद बताई आशीष नेहरा से अवार्ड लेने वाली 14 साल पुरानी तस्वीर की कहानी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1 नवंबर को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने संन्यास ले लिया। 18 साल क्रिकेट खेलने के बाद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 1 नवंबर को फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेले गए टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने संन्यास ले लिया। 18 साल क्रिकेट खेलने के बाद तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। भारत ने पहली बार टी20 में न्यूजीलैंड को हराया और आशीष नेहरा को एक शानदार विदाई तोहफा दिया। हालांकि मैच के बाद प्रजेंटेशन के दौरान कप्तान विराट कोहली से 2003 में आशीष नेहरा के साथ तस्वीर के बारे में पूछा गया।

बता दें कि पिछले काफी समय से एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली आशीष नेहरा से अवॉर्ड ले रहे हैं। जब कोहली से इस फोटो के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि "यह साल 2003 की तस्वीर है, उस वक्त नेहरा 2003 का विश्व कप खेलकर लौटे थे। मैं 13 साल का था और स्कूल टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था।"

कोहली ने आगे कहा कि किसी तेज गेंदबाज के लिए 19 साल खेलना बहुत मुश्किल है। मुझे पता है कि वह कितने प्रोफेशनल हैं और उन्होंने कितनी मेहनत की है। आशीष नेहरा इस तरह का ही फेयरवेल डिजर्व करते हैं, जिसमें फैन्स उनके लिए चियर कर रहे हों। अब वह अपने परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। हम टच में रहेंगे, लेकिन उनकी याद भी बहुत आएगी।"

हालांकि नेहरा ने भी भावुक अंदाज में कहा कि "मुझे इन सबकी कमी महसूस होगी। आपको इसी के लिए प्रशिक्षित किया जाता है। एक चीज जिसे अब निश्चित रूप से आराम मिलेगा वह है मेरा शरीर।"

इसे भी पढ़ेंः- खुलासा! भुवनेश्वर को टीम से बाहर देखना नहीं चाहते थे नेहरा, इसीलिए ले लिया संन्यास!

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+