For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली-शास्त्री थे शमी-सिराज को लेकर बातचीत में लीन, ऑडियो हो गया तेजी से वायरल

नई दिल्लीः रवि शास्त्री और विराट कोहली की जुगलबंदी के बारे में सभी जानते हैं। भारतीय कप्तान और भारतीय हेड कोच की इस जोड़ी ने कई सफलताएं एक साथ देखी हैं और इसका कारण दोनों के बीच सोच का जबरदस्त मेल मिलाप है। ऐसा शायद ही कभी हुआ है जब सार्वजनिक तौर पर यह बात सामने आई हो कि कोहली और शास्त्री किसी बात पर बहस करने की स्थिति में पहुंच गए थे। दोनों ने ही एक दूसरे को कॉम्पलीमेंट किया है और प्रोफेशनल लोगों के बीच कार्यप्रणाली का एक बढ़िया उदाहरण भी प्रस्तुत किया है।

यह जोड़ी शुरू में काफी कटघरे में थी और कई लोगों को लगता था कि भारतीय क्रिकेट में यह तानाशाही हो रही है लेकिन धीरे-धीरे टीम को परिणाम मिलने शुरू हुए और नकारात्मक बातें तेजी से सकारात्मकता में बदलती चली गई। अब रवि शास्त्री और विराट कोहली का एक कड़ा इम्तिहान इंग्लैंड के दौरे पर होने जा रहा है क्योंकि भारत को यहां पर 18 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी की वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खेलनी है। रवि शास्त्री जब से कोच बने हैं तब से उन्होंने भारत को आईसीसी का खिताब नहीं दिलाया है और यही स्थिति विराट कोहली के साथ है। दोनों ही अपने पहले-पहले खिताब की ओर देख रहे हैं।

भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर रवाना होने से पहले मुंबई में अपना पृथकवास पूरा कर चुकी है। अब महिला क्रिकेट टीम और विराट कोहली एंड कंपनी दोनों चार्टर्ड फ्लाइट से यूनाइटेड किंगडम की यात्रा करने के लिए निकल चुके हैं। इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले ही विराट कोहली और रवि शास्त्री की प्रेस कांफ्रेंस हुई जोकि वर्चुअल थी और इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जो अपेक्षित नहीं था।

दरअसल विराट कोहली और रवि शास्त्री को यह नहीं पता था कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव हो चुकी है और वह उस दौरान आपस में गुफ्तगू करने में ही लगे हुए थे। इस दौरान कोहली अपने कोच से चर्चा कर रहे थे कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में किस तरह की रणनीति बनाने की सोच रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बातचीत का ऑडियो लीक हो गया है जिसमें आप विराट कोहली को यह कहते हुए सुन सकते हैं-

" हम इनको राउंड द विकेट डालेंगे, इनके पास बाएं हाथ के बल्लेबाज ज्यादा है। लाला सिराज सब को शुरू से ही लगा देंगे।"

कोहली की यह बातचीत बताती है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के बारे में बातें कर रहे हैं और भारतीय दस्ते में मोहम्मद शमी व मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों को शुरू में बॉलिंग कराने की योजना है। टीम इंडिया के कई खिलाड़ी शमी को लाला भी कहते हैं। इसके साथ ही यह भी संदेश निकलता है कि मोहम्मद शमी व सिराज दोनों ही न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय गेंदबाजी के सूत्रधार रहेंगे।

Story first published: Thursday, June 3, 2021, 14:24 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+