For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA: विराट कोहली सहित टीम इंडिया ने पहली बार बनाया ये रिकॉर्ड

केपटाउन। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए रोमांचक टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हराकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दक्षिण अफ्रीका को 173 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की तरफ से शिखर धवन ने सबसे ज्यादा 47 और सुरेश रैना 43 रनों की तेज पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने अपना पहला विकेट जल्द ही गंवा दिया। रीजा हैंड्रिक्स (7) भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट हुए। सलामी बल्लेबाज डेविड मिलर (24) ने इसके बाद कप्तान जेपी ड्युमिनी (55) के साथ मिलकर 35 रनों की साझेदारी की, लेकिन यहां सुरेश रैना ने मिलर को 45 के कुल योग पर अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट करवाकर मेजबान टीम का दूसरा विकेट गिराया।

अफ्रीका की तरफ से डेब्यू करने वाले क्रिश्चियान जोंकर 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 49 रनों की पारी खेली। एक बार को लगा कि जोंकर टीम को जीत दिला देंगे लेकिन अंत में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर अफ्रीका को निर्धारित 20 ओवरों में 165 रनों पर ही रोक दिया।

विराट ब्रिगेड ने अफ्रीका की धरती पर एक ही दौरे में लगातार दो द्विपक्षीय सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले कभी भी इस धरती पर कोई भी भारतीय टीम ऐसा नहीं कर पाई थी। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को छह मैचों की वनडे सीरीज में 5-1 से शिकस्त देकर 26 साल बाद इस धरती पर इतिहास रचा था और अब टी-20 सीरीज में भी 2-1 से जीत हासिल कर अफ्रीकी धरती पर अपना लोहा मनवाया है।

विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे कप्तान बने कोहली

  • 937 रन, ग्रीम स्मिथ ने इंग्लैंड में, 2003 (16 पारी)
  • 871 रन, विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में, 2017/18 (14 पारी) *
  • 785 ऐलन बॉर्डर ने इंग्लैंड में 1985 (14 पारी)
  • 769 एलिस्टर कुक ने भारत में, 2012/13 (13 पारी)
  • 767 ए स्ट्रॉस ने वेस्टइंडीज में, 2008/09 (15 पारी)
  • 753 एम आथर्टन ने वेस्ट इंडीज में, 1993/94 (14 पारी)

यही नहीं कोहली भारत की तरफ से किसी भी विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 14 पारियों में 871 रन बनाए। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 2006 में वेस्टइंडीज के दौरे पर 12 पारियों में 645 रन बनाए थे।

Story first published: Sunday, February 25, 2018, 13:12 [IST]
Other articles published on Feb 25, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+