Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नंबर 1 बनने के बाद यूं मना टीम इंडिया का जश्न, देखें तस्वीरें

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में न्यूजीलैंड को 178 रनों से हराने के बाद ना केवल सीरीज पर कब्जा किया बल्कि टेस्ट में नंबर वन की पोजिशन भी हासिल कर ली। भारत ने पाकिस्तान को हटाकर नंबर 1 का सिंहासन हासिल किया है इसलिए इस जीत का जश्न दो-गुना हो गया है।

ओमपुरी ने उड़ाया शहीदों का मजाक, सोशल मीडिया पर हुई जमकर थू-थू

आपको बता दें कि इसके साथ ही मेजबानों ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।बीसीसीआई ने नम्बर-1 टेस्ट टीम बनने पर टीम को बधाई दी है। अब न्यूजीलैंड के साथ भारत का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

साहा की तारीफ या धोनी की बुराई, क्यों विराट कोहली?

इस जीत का जश्न मैदान पर ही खिलाड़ियों ने मनाना शुरू कर दिया था जिसे आप नीचे की तस्वीरों में देख सकते हैं।

250वां टेस्ट जीता

250वां टेस्ट जीता

मालूम हो कि कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड टीम के सामने चौथी पारी में जीत के लिए 376 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 81.1 ओवरों में 197 रन ही बना सकी और भारत ने कोलकाता की धरती पर अपना 250वां टेस्ट जीत लिया।

रिद्धिमान साहा

रिद्धिमान साहा

भारत की तरफ से दोनों पारियों में अर्धशतक लगाने वाले बंगाल के खिलाड़ी रिद्धिमान साहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक 74 रन टॉम लाथम ने बनाए।

अश्विन-जडेजा-शमी

अश्विन-जडेजा-शमी

भारत की तरफ से रविचन्द्रन अश्विन, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को एक सफलता मिली।

कोहली ने की तारीफ

कोहली ने की तारीफ

कप्तान कोहली ने जीत के बाद जमकर विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की जमकर तारीफ की और उन्हें मौजूदा समय का बेस्ट वीकेटकीपर कहा और ये भी बताया कि वो लोअर आर्डर में काफी अच्छा खेलते हैं। उनमें जबरदस्त आत्मविश्वास है।

भारत बना नंबर 1

भारत बना नंबर 1

आपको बता दें कि इसके साथ ही मेजबानों ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है। बीसीसीआई ने नम्बर-1 टेस्ट टीम बनने पर टीम को बधाई दी है। अब न्यूजीलैंड के साथ भारत का तीसरा टेस्ट मैच इंदौर में 8 अक्टूबर को खेला जाएगा।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+