जश्न-ए-आजादी का रंग चोखा, दो बार टेस्ट सीरीज में लंका दहन कर कोहली ने रचा इतिहास
नई दिल्ली। आजादी के 70वीं वर्षगांठ पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी सेना ने भारतीयों को शानदार तोहफा दिया है, श्रीलंका की धरती पर विराट ब्रिगेड ने 85 साल बाद 3 टेस्ट मैच की सीरीज में क्लीव स्विप किया है।
आपको बता दें कि भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को भारत ने 171 रन और पारी के अंतर से हराया है, आजादी के जश्न का इससे खूबसूरत तोहफा शायद दूसरा हो ही नहीं सकता था।

पहले भारतीय कप्तान बने कोहली
आपको बता दें कि लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने वाले विराट कोहली के करियर में इस जीत के साथ ही एक खूबसूरत रिकॉर्ड भी जुड़ गया है। इस टेस्ट सीरीज में जीत के साथ ही विराट अब ऐसे पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ उसके घरेलू मैदान में 2 बार टेस्ट सीरीज जीती है।

कोहली ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
मालूम हो कि भारत ने इससे पहले वर्ष 2015 में विराट की कप्तानी में ही 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया है। कोहली श्रीलंका में 4 टेस्ट जीतने वाले इकलौते विदेशी कप्तान बन गए हैं। उन्होंने यहां 3 टेस्ट जीतने का रिकी पॉन्टिग का रेकॉर्ड तोड़ दिया है। यही नहीं विराट की कप्तानी में भारत की यह 19वीं टेस्ट जीत है।

ये है रिकार्ड
- एमएस धोनी 60 टेस्ट- 27 टेस्ट जीते
- सौरव गांगुली 49 टेस्ट- 21 जीते
- विराट कोहली 29 टेस्ट- 19 जीते
- इससे पहले टीम इंडिया ने 2004 में बांग्लादेश और 2005 में जिम्बाब्वे में जरूर सीरीज क्लीन स्वीप की थी, लेकिन वो सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज थी।

विराट कोहली ने अपने 29वें टेस्ट मैच में किया कमाल
वैसे विदेशी धरती पर 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में सभी टेस्ट जीतने के लिए भारतीय टीम को 85 साल का लंबा इंतजार करने पड़ा है, अब तक किसी भी भारतीय कप्तान ने इतनी बड़ी सफलता हासिल नहीं की थी। 28 साल के विराट कोहली ने अपने 29वें टेस्ट मैच में कप्तानी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

वो सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज
गौरतलब है कि कैंडी टेस्ट मैच में टीम इंडिया के पहली पारी में बनाए गए 487 रनों के विशाल स्कोर के जवाब में श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 135 रन पर ही ढेर हो गई थी, श्रीलंका फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई, इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम को टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 181 रन पर समेट कर पारी और 171 रन से जीत दर्ज कर ली।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications