दूसरे टेस्ट का स्कोर
कप्तान धोनी को गेंदबाज़ों से उम्मीद है
दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ पहला टेस्ट मैच हार चुकी भारतीय टीम डरबन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में जीतकर सिरीज़ बराबर करने की कोशिश करेगी.
डरबन टेस्ट का स्कोर
डरबन मैच में भारत की नंबर वन रैंकिंग तो दाँव पर नहीं लगी है पर भारत जीतकर अपनी प्रतिष्ठा ज़रूर बचाना चाहेगा.
पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ़्रीका ने भारत को एक पारी और 25 रनों से करारी शिकस्त दी थी.
मैच की दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज़ों ने वापसी करने की कोशिश की थी जो सकारात्मक संकेत है.
मैच से पहले भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “डरबन में स्थितियाँ गेंदबाज़ों के ज़्यादा अनुकूल हैं जिससे भारत को मदद मिलेगी. पिछले मैच में हम 10 विकेट भी नहीं ले पाए थे. ज़हीर खान की वापसी से टीम का हौसला बढ़ेगा."
उधर दक्षिण अफ़्रीका के पास भी मॉर्कल और डेल स्टेन जैसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने पहले टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज़ों की बिल्कुल चलने नहीं दी थी जबकि बल्लेबाज़ी में ग्रेम स्मिथ, जाक कालिस और हाशिम अमला जैसे दिग्गज खिलाड़ी हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
