For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने खुद को बताया तेज गेंदबाज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, लोगों ने लिए मजे

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी शानदार बल्लेबाजी और फिटनेस के चलते दुनिया के सबसे सफलतम क्रिकेटर की लिस्ट में शुमार हैं। बल्ले से विराट कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड किए हैं। लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि विराट कोहली खुद को तेज गेंदबाज भी मानते थे। जी हां आईसीसी ने एक पुराना वीडियो साझा किया है जिसमे कई खिलाड़ी अपना परिचय देते हैं। इस वीडियो में विराट कोहली को भी देखा जा सकता है, जिसमे वह कहते हैं मैं दाएं हाथ का बल्लेबाज और क्विक बॉलर यानि तेज गेंदबाज हूं।

वर्ष 2008-09 में अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली टीम के कप्तान थे और इस दौरान उन्होंने खुद को दाए हाथ का बल्लेबाज और तेज गेंदबाज बताया था, यही नहीं कोहली कहते हैं कि उनका पसंदीदा खिलाड़ी हर्शल गिब्स है। कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने अंडर-19 का विश्वकप भी जीता था। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 12 रन से मात देकर खिताब अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट में विराट कोहली मैन ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। लेकिन जिस तरह से अपने परिचय के वीडियो में कोहली खुद को तेज गेंदबाज बताते हैं वह सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इसपर मजे ले रहे हैं।

बता दें कि महज 32 वर्ष की उम्र में विराट कोहली ने वनडे में 43 शतक और 58 अर्धशतक जड़ दिए हैं। वनडे में कोहली के नाम 11867 रन हैं, जबकि टेस्ट मैचों में कोहली ने 27 शतक, 22 अर्धशतक की मदद से 7240 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 क्रिकेट में कोहली के नाम 81 मैचों में 2794 रन हैं। जूदा समय में विराट कोहली आईपीएल में आरसीबी की अगुवाई कर रहे हैं और उनकी अगुवाई में टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और टीम का सनराइजर्स हैदराबाद से मुकाबला है।

Story first published: Thursday, November 5, 2020, 14:19 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+