For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDVS AUS : विराट ने टिम पेन को मारा ताना तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी दिया करारा जवाब, VIDEO

नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट मैदान पर चाहे बल्लेबाजी कर रहे हो या फील्डिंग, उनकी शारीरिक भाषा हमेशा कुछ ना कुछ बोलती रहती है। विराट का हर समय खेल के मैदान में सुपर एक्टिव रहना मीडिया के साथ कंगारूओं की भी चर्चा का टॉपिक बना रहता है। पर्थ टेस्ट के दौरान भी ये सब चीजें देखने को लगातार मिल रही हैं। ऐसा ही एक वाक्या दूसरे टेस्ट में तीसरे दिन की समाप्ति पर हुआ।

विराट और कंगारू कप्तान टिम पेन के बीच दरअसल तनातनी का माहौल गया। पेन जब बल्लेबाजी कर रहे थे तब कोहली और उनके साथियों ने विकेट के पीछे कैच लपकने की अपील की और माइक्रोफोन में कोहली की आवाज कैद हो गई, जिसमें उन्होंने कहा, 'अगर वह इसमें गड़बड़ी करता है तो सीरीज 2-0 से आगे हो जाएगी।' ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने भी इसका जवाब देते हुए कहा, 'इसके लिए पहले तुम्हें बल्लेबाजी करनी होगी।'

India Vs Australia 2nd Test: Virat Kohli and Tim Paine exchange verbal blows | वनइंडिया हिंदी

बाद में कोहली के इस व्यवहार को नाथन लियोन ने ज्यादा तूल नहीं दिया। जबकी माइक हसी और एलेन बॉर्डर को रास नहीं आया। हसी कोहली को जहां आपे से बाहर बताया तो वहीं बॉर्डर ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि मैंने किसी कप्तान को इस तरह बर्ताव करते हुए देखा है।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी एक ट्वीटर पोस्ट करते हुए दोनों कप्तानों के बीच जारी तनातनी का खुलासा किया-

बता दें कि पर्थ टेस्ट की पहली पारी में कोहली ने शानदार 123 रन बनाए थे और उनकी इस बेहतरीन पारी का अंत बेहद ही विवादापस्द तरीके से हुआ था। उनको पैट कमिंस की गेंद पर स्लिप में हैंड्सकॉम्ब ने एक विवादित कैच के जरिए आउट किया। कई रिप्ले देखने के बाद भी जब थर्ड अंपायर पता नहीं लगा सका कि कैच सही है या नहीं तो मैदानी अंपायर का फैसला ही माना गया। मैदानी अंपायर ने कोहली को आउट करार दिया था।

Story first published: Monday, December 17, 2018, 10:26 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+