
इस कारण नहीं होगा कोहली का रोल
खबरों के मुताबिक, यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि अनिल कुंबले के कार्यकाल के बाद कोहली ने खुलेआम रवि शास्त्री को कोच बनाने की मांग रखी थी, जिसके बाद कुंबले-कोहली के बीच के आपसी मतभेद की खबरें भी सामने आईं थी। भारत विश्व कप में न्यूजीलैंड से 18 रन से हारने के बाद सेमीफाइनल से बाहर हो गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भारत के मुख्य कोच पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। हालांकि संजय बांगर और भरत अरूण के साथ शास्त्री को वेस्टइंडीज दौरे तक के लिए एक्सटेंशन दिया गया है। वेस्टइंडीज दाैरे के बाद यह अपने पद से हट जाएंगे।

कोहली पर भी 'एक्शन'
नए कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल 5 सितंबर 2019 से 24 नवंबर 2021 तक होगा। वहीं, एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर को एक साल के लिए अपॉइंट किया जाएगा। इसके अलावा खबरें यह भी आ चुकी हैं कि कोहली की कप्तानी को लेकर भी बीसीसीआई बड़ा फैसला सुना सकती है। सूत्रों के अनुसार, आगामी आईसीसी टी20 विश्व कप व 2023 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए रोहित शर्मा को वनडे और टी20 फाॅर्मेट का कप्तान बनाया जा सकता है, जबकि कोहली के पास सिर्फ टेस्ट की कप्तानी रहेगी।
परिवार नहीं चाहता कि धोनी अब टीम के लिए खेलें, जानिए क्या कहना है उनका

शास्त्री के फिर से कोच बनने की संभावनाएं
गौरतलब है कि साल 2017 में जब रवि शास्त्री को कोच नियुक्त किया गया था तो इससे पहले विराट कोहली से इस बारे में राय मांगी गई थी। वैसे खबर ये भी आ रही है कि रवि शास्त्री कोचिंग पद पर बने रह सकते हैं। शास्त्री के बारे में कहा जा रहा है कि शास्त्री के कोच रहते भारतीय टीम टेस्ट और वनडे में नंबर 1 टीम बनी है। ऐसे में एक हार के कारण उनके खिलाफ सख्त फैसला नहीं लिया जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications
