छप गया कार्ड, बैंड, बाजा, बारात के लिए तैयार विराट-अनुष्का, 23 जनवरी को है शादी!
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। टर्बिनेटर हरभजन सिंह की शादी क्या हुई मानों टीम इंडिया में शादियों का दौर शुरु हो गया। जहां रोहित शर्मा अपनी मंगेतर रितिका से दिसंबर में शादी कर रहे हैं तो वहीं युवराज सिंह की दीवाली के आस-पास शादी करने की चर्चा जोरों पर है। मगर इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान और बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 23 जनवरी को शादी करने वाले हैं।
उनके शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अरे...अरे... चौंकिए नहीं क्योंकि इस खबर की सत्यता को लेकर संदेह है और ऐसा माना जा रहा है कि यह फेक न्यूज है। आपको बता दें कि किबी ब्वॉययेह येह के नाम से फेसबुक अकाउंट पर विराट-अनुष्का की शादी का कार्ड शेयर किया गया। थोड़ी ही देर बाद इसे हटा दिया गया। हालांकि जिस फेसबुक प्रोफाइल से यह कार्ड अपलोड किया गया था उसके प्रोफाइल पिक में यह शख्स विराट कोहली के साथ नजर आ रहा है।
फेसबुक अकाउंट के मुताबिक यह शख्स आंध्र क्रिकेट असोसिएशन मीडिया के लिए काम करता है। इस कार्ड में कई गलतियां भी नजर आ रही है जिसके बाद इसे फेक कहना ही उचित है। दोनों की शादी की तारीख 23th लिखी गई है जबकि इसे 23rd होना चाहिए। इस कार्ड की माने तो विराट और अनुष्का की शादी मुंबई के 'द ताज होटल्स' में होगी। दोनों का शादी का कार्ड बनाने की पूरी कोशिश की गई है लेकिन यह फेक ही नजर आ रहा है। कुछ दिन पहले ही अनुष्का ने शादी पर बयान दिया था कि जब भी वह शादी करेंगी इसकी सूचना वह खुद लोगों को देंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
