नई दिल्ली। टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली अब क्रिकेट के मैदान के बाहर अब संगीत की दुनिया में अपना जलवा दिखायेंगे। कोहली प्रीमियम फुट्सल का आधिकारिक एंथेम गीत गायेंगे।
Video: जब मैदान में फूट-फूट कर रोएं विराट कोहली
विराट कोहली ऑस्कर अवॉर्ड विनर ए आर रहमान के द्वारा कंपोज किया गया गाना गायेंगे। विराट कोहली ने कहा कि मैं क्रिकेट मैदान के बाहर इस गीत को लेकर काफी दबाव में हूं, एआर रहमान जिनके बगल में बैठा हूं उनका मैं बहुत बड़ा फैन हूं।
कोहली ने कहा कि मेरे बचपन की कई यादें संगीत के महान पुरोधा से जुड़ी हैं। क्रिकेट के मैदान पर कैसे तैयारी करनी है यह मैं जानता हूं लेकिन रिकॉर्डिंग के लिए तैयारी का मुझे कोई भी जानकारी नहीं है।
प्रीमियर फुट्सल का एंथेम सांग नामहै है फुट्सल होगा जिसे एक वीडियो के माध्यम से जारी किया जाएगा जिसमें विराट कोहली भी दिखेंगे। इस एंथेम के बारे में बोलते हुए रहमान ने कहा कि इस गीत पर हम पिछले एक हफ्ते से काम कर रहे हैं। विराट इस गीत में रैप करेंगे, मैं उनके लिए यह काफी आसान बनाउंगा।
विराट कोहली रहमान के गीत वंदे मातरम के जबरदस्त फैन हैं। कोहली ने कहा कि किसी भी क्रिकेट के मैच में यह गीत हमें एकजुट करता है। कोहली का पसंदीदा गायक अरिजित सिंह है।