नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली में एक अंधविश्वास है। कोहली ने मैनचेस्टर सिटी के बॉस पेप गार्डियोला को इंस्टाग्राम लाइव सत्र के दौरान कहा, "मुझे सफेद जूते में खेलना बहुत पसंद है। यह मेरे लिए एक अंधविश्वास से अधिक है।"
31 वर्षीय कोहली ने कहा, "जब मैं बल्लेबाजी करता हूं, तो यह मेरा क्षेत्र और समय है कि मैं खुद के बिल्कुल करीब रहूं और प्रदर्शन करूं।" कोहली ने गार्डियोला से उनके खेलने के दिनों में उनके जूतों के रंग बदलने के बारे में पूछा। जिस पर मैनचेस्टर सिटी के बॉस ने जवाब दिया, "जब मैं खेल रहा था, तब सभी जूते काले थे। अब काले रंग का बूट ढूंढना बहुत मुश्किल है। एक दिन जब मैंने लाल जूते पहने थे, तो मेरे गुरु और सबसे अच्छे मैनेजर जोहान क्रूफी ने कहा कि तुम काले जूते पहनो। "
गार्डियोला ने आगे खुलासा किया कि चल रहे कोविड -19 महामारी के दौरान प्रशंसकों के बिना फुटबॉल मैच का आयोजन "दोस्ताना खेल" की तरह होता है। बिना फैंस के ये पहले जैसा नहीं है हमें उनकी मैदान पर जरूरत है और जब सब कुछ ठीक हो जाए तब वो मैदान पर वापसी करें इससे अच्छा और क्या हो सकता है। हम अपने प्रशंसकों को मिस कर रहे हैं।
वहीं कोहली इस वक्त यूएई में आइपीएल 2020 में खेल रहे हैं। 13वें सीजन में वो आरसीबी को लीड कर रहे हैं। आरसीबी 7 मैचों में 5 जीत के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है। इस बार टीम प्लेऑफ में जाने के लिए दावेदार बन चुकी है।