जब विराट कोहली कंडोम खरीदेंगे तो टीम इंडिया कैसे जीतेगी?
लंदन। पांच टेस्टों की सीरीज भारत ने जिस तरह से गंवायी है उसकी वजह से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल काफी व्यथित हो गया है। लेकिन इस हार के कारण क्रिकेट प्रेमियों का टीम इंडिया के प्रति गुस्सा फूट पड़ा है। जहां लोग कप्तान धोनी को इस हार के लिए कोस रहे हैं, वहीं टीम के स्टार बल्लेबाज कहे जाने वाले विराट कोहली को भी इस हार का विलेन मान रहे हैं। गौरतलब है कि विराट का बल्ला पूरी सीरीज में खामोश ही रहा है।
टीम इंडिया के खिलाफ बयान बाजी से ट्विटर और फेसबुक भरे पड़े हैं।लोग तो इस कदर टीम इंडिया पर खफा है कि वो अब प्लेयर्स पर निजी हमलों से भी बाज नहीं आ रहे हैं। बैंगलोर के नीफ्ट कॉलेज के कुछ छात्रों से वनइंडिया ने खास बातचीत की तो उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान के बारे ऐसी बातें कहीं जिससे सुनकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो टीम के हारने से किस कदर परेशान और निराश हैं।
टीम इंडिया की हार के लिए छात्रों ने कप्तान धोनी पर निकाला गुस्सा
छात्रों ने कहा कि क्रिकेट एक खेल है और इस खेल में कोई हारेगा और कोई जीतेगा लेकिन जिस तरह से टीम इंडिया ने ओवल टेस्ट में प्रदर्शन किया है, वो कहीं से भी नहीं लगा कि वो खेल कर हारी है, ना बल्लेबाजी, ना गेंदबाजी और ना ही क्षेत्ररक्षण कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं जहां भारत की टीम अंग्रेजों का सामना कर पाये। एक तरह से तो लग रहा था कि जैसे टीम इंडिया ने पहले ही हार मान लिया।
पूरी टीम की हार का जिम्मेदारी कप्तान धोनी को लेनी चाहिए लेकिन नहीं उन्होंने तो हार का ठिकरा बल्लेबाजों के ऊपर फोड़ दिया। आखिर जब टीम जीतती है तो जीत का सेहरा कप्तान के ऊपर बंधता है लेकिन जब टीम हारती है तो धोनी क्यों किसी और पर दोष मढ़ देते हैं। आज वो कह रहे हैं कि उनकी टीम में अनुभवहीन खिलाड़ी हैं तो यह बताइये कि फिर उन्होंने अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में मौका क्यों नहीं दिया?
जहां लोग इस तरह से भारत के खिलाफ आग उगल रहे थे वहीं फेसबुक पर कुछ लोगों ने भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए ऐसी बातें लिखी हैं जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जायेंगे। फेसबुक रीडर सिमरन सिंह ने अपने वॉल पर लिखा है कि 'भारत के टेस्ट सीरीज हारने की वजह से मेरे सभी दोस्त विराट कोहली से खासे नाराज हैं.. सब उसको हार के लिए दोषी ठहरा रहे हैं...एक दोस्त ने तो यहां तक कह दिया है कि विराट कंडोम खरीदने में व्यस्त है तो मैच क्या खाक जीतेंगे... अरे टीम के बाकी सदस्यों को भी देखो भाईयों...'
गौरतलब है कि विराट कोहली आज टीम के सबसे पॉपुलर और भरोसेमंद खिलाड़ी कहे जाते हैं। उन्हें क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का विकल्प कहा जाता है लेकिन पूरी सीरीज में उनका बल्ला खामोश ही रहा है।
इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में वो केवल अपनी प्रेमिका अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के कारण चर्चा में रहें क्योंकि विराट कोहली को बीसीसीआई ने लंदन टूर अनुष्का शर्मा को साथ ले जाने के परमिशन दी थी। ऐसा पहली बार हुआ था क्योंकि अब से पहले केवल खिलाड़ियों की पत्नियां ही टूर पर साथ जा सकती थीं लेकिन किसी खिलाड़ी की दोस्त उसके साथ टूर पर जाने वाला यह पहला किस्सा था।
मालूम हो कि अंग्रेजों ने लंदन के द ओवल मैदान में हुए आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को भारत को पारी और 244 रनों के भारी अंतर से करारी मात दे दी। पहली पारी के आधार पर 338 रनों से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते हुए दूसरी पारी में मात्र 29.2 ओवर में 94 रनों पर समर्पण कर दिया।
Phew.. End of the horrible test seriies & that'll mark an end to the * not so good * form :') @imVkohli In Sha Allah
#webelieveinviratkohli
— 6yearsOf:ViratKohli (@imMahamVkohli) August 17, 2014 गौरतलब है कि पांच टेस्टों की सीरीज में इंग्लैंड ने इससे पहले साउथम्पटन टेस्ट में भारत को 266 रनों से तथा मैनचेस्टर टेस्ट में पारी और 54 रनों के अंतर से हराया था। जबकि नॉटिंघम टेस्ट ड्रॉ रहा था, जबकि 28 साल बाद लॉर्ड्स में भारत को 95 रनों से जीत मिली थी जिसके हीरो थे ईशांत शर्मा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
