For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए विराट कोहली, 2 कैच छोड़ना पड़ा भारी

नई दिल्ली। किसी भी खेल में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी की फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण है। अगर फिटनेस अच्छी है तो वह किसी भी क्षण अपने प्रदर्शन से मैच की स्थिति बदल सकते हैं। जब क्रिकेट के खेल की बात आती है, तो भारतीय कप्तान विराट कोहली को सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया जाता है। हालांकि, उन्होंने कल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच में बड़ी गलतियां कीं।

कोहली ने पंजाब के कप्तान केएल राहुल के अहम मौके पर दो कैच छोड़े। उन्हें डेल स्टेन और नवदीप सैनी की गेंद पर कैच छोड़ा। 82 रनों पर खेलते हुए, विराट ने राहुल का पहला कैच ड्रॉप किया, फिर उन्होंने 7 रन बनाए जब विराट ने एक और कैच छोड़ा, जब राहुल 89 पर थे। कोहली को इन गलतियों के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा है।

कोहली की गलतियों के कारण केएल राहुल ने अपना पहला आईपीएल 2020 शतक बनाया और आईपीएल में कप्तान के रूप में उनका सबसे बड़ा प्रदर्शन था। दूसरा कैच छोड़ने के बाद केएल राहुल ने अगली 10 गेंदों पर 44 रन बनाए। मतलब केएल राहुल का दूसरा कैच छोड़ने के बाद स्ट्राइक रेट 440 था। उन्होंने सिर्फ 62 गेंदों पर शतक लगाया और 7 छक्कों और 14 चौकों की मदद से नाबाद 132 रन बनाए। पंजाब ने 20 ओवर में 206 रन बनाए। इसके बाद 207 रनों का पीछा करते हुए बैंगलोर 109 रनों पर ऑल आउट हो गई।

वहीं गाैतम गंभीर का मानना है कि उन्हें आने वाले दिनों में कप्तानी के लिए तैयार किया जा सकता है। गंभीर ने कहा, 'कई बार कप्तानी में उतार चढ़ाव आते रहते हैं. लेकिन मेरे ख्याल से राहुल शानदार कप्तान हैं। कोहली की उम्र 30 से ज्यादा है तो रोहित भी 30 की उम्र पार चुके है। आने वाले दिनों में हमें नई पीढ़ी को देखना होगा। अगर राहुल को तैयार किया गया तो वो अच्छे कप्तान साबित हो सकते हैं। पर राहुल को टेस्ट क्रिकेट भी लगाता खेलना होगा।'

Story first published: Friday, September 25, 2020, 13:32 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+