For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली ने शेयर की 'शर्टलेस' फोटो, यूजर ने पूछा- अनुष्का ने घर से निकाल दिया क्या

Virat Kohli was heavily trolled on social media after he posted a shirtless photo| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। विराट कोहली ने सिर्फ बल्ले से ही नहीं बल्कि अपनी फिटनेस को लेकर भी दुनियाभर में पहचान बनाई है। उनके आने के बाद क्रिकेट जगत में फिटनेस को कई ज्यादा अहमियत दी जाने लगी। वहीं भारतीय टीम में तो यह स्पष्ट है कि जो फिट है वही टीम में जगह बनाने के लिए दावेदार है। कोहली आए दिन जिम में पसीना बहाते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। लेकिन कोहली ने एक शर्टलेस फोटो शेयर की जिसपर यूजर्स ने मजे लेना शुरू कर दिए।

कोहली ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह किसी अंधेरी जगह पर पानी की जगह मद्धम रौशनी में बैठे हैं। उन्होंने स्विम वेअर पहन रखा है और विचार की मुद्रा में बगल देख रहे हैं और उनका अक्स पानी में बन रहा है। लोगों ने इस तस्वीर पर उनकी टांग भी खींची और इसे नए मोटर वीइकल ऐक्ट से जोड़कर लिखा, 'विराट भाई, चालान कट गया क्या?' तो वहीं एक यूजर ने यह पूछ डाला कि अनुष्का ने घर से निकाल दिया क्या।

कुछ लोगों ने कहा कि दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेटर भी चालान भरने के बाद ऐसा दिख सकता है। 1 सितंबर से देश में मोटर वाहिकल ऐक्ट 2019 लागू हो गया है। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने पर लगने वाले जुर्माने की राशि में 30 गुना तक बढ़ोतरी हुई है। गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम का विंडीज दौरा खत्म हो गया है। इस पूरे दौरे पर भारतीय टीम कोई मुकाबला नहीं हारी। उसने टी20 इंटरनैशनल सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की और तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से जीती। इसके बाद दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम में 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल कर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में टॉप पर जगह बनाई।

Story first published: Thursday, September 5, 2019, 19:20 [IST]
Other articles published on Sep 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+