For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विराट कोहली ने चहल को किया ट्रोल, कहा- हिल गये हैं इसके दिमाग के तार

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते अब तक लाखों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई देश अभी भी लॉकडाउन में रह रहे हैं। ऐसे समय में खेल जगत पूरी तरह ठप्प पड़ा हुआ है तो खिलाड़ी अपने घरों में रहकर समय बिता रहे हैं। इस बीच क्रिकेटर समेत कई खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं और लाइव चैट के जरिये अपने फैन्स से बात कर रहे हैं, जिसमें वह अपनी लाइफ के अहम किस्सों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। इसी फेहरिस्त में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने भारतीय फुटबॉल टीम के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री के साथ लाइव चैट की जहां पर उन्होंने कई अहम पलों को याद किया।

दोनों ही खिलाड़ियों फैन्स के साथ अपने अहम किस्सों को साझा कर रहे थे कि इस बीच कुछ ऐसा हुआ है जिससे परेशान होकर विराट कोहली ने भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को ट्रोल कर दिया।

दरअसल हमेशा ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले युजवेंद्र चहल पिछले कुठ समय से टिकटॉप पर काफी एक्टिव हो गये हैं और जब भी भारतीय टीम का कोई खिलाड़ी लाइव चैट कर रहा होता है तो वह उस दौरान कुछ न कुछ कमेंट जरूर करते नजर आते हैं। फैन्स भी इसका मजा लेते हैं लेकिन विराट कोहली और सुनील छेत्री के लाइव सेशन के दौरान चहल को ऐसा करना भारी पड़ गया। कप्तान कोहली ने लाइव सेशन में ही उनका मजाक बनाते हुए ट्रोल कर दिया।

उन्होंने कहा, 'यह नहीं मानेगा। भाई मान जा, भाई। तुम्हें हर जगह घुसना है। कोई बात कर रहा है और बीच में इनका कॉमेंट जरूर मिलता है।इसका काम हो गया है। इसके दिमाग की तारें-वारें हिल गई हैं। जिस दिन सब नॉर्मल हो गया ना , ये (चहल) सबसे पहले सड़कों पर भागता हुआ दिखाई देगा। इसने घर नहीं आना वापस, ये भागेंगे टिकटॉक वीडियो ऑन करके।'

गौरतलब है कि चहल अक्सर इंस्टाग्राम पर लाइ चैट के दौरान कॉमेंट सेक्शन में मजे लेते नजर आते हैं। वह इससे पहले भी विराट-केविन पीटरसन, रोहित शर्मा -जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा- सुरेश रैना के लाइव सेशन में भी कुछ ना कुछ कॉमेंट किया था।

देखें वीडियो:

Story first published: Tuesday, May 19, 2020, 8:15 [IST]
Other articles published on May 19, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+