मोहाली। टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली ने अहम भूमिका निभायी, लेकिन जिस तरह से कोहली और अनुष्का के उपर सोशल मीडिया पर जोक बनाये गये हैं उसपर कोहली ने तीखी आलोचना करते हुए लोगों पर निशाने पर लिया है। कोहली ने ट्वीट करके कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार अनुष्का को ट्रॉल करने वालों निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए।
जीत की कहानी कोहली की जुबानी, 10वें ओवर में लगने लगा था हम बाहर हो गये
Shame on people for trolling @AnushkaSharma non-stop. Have some compassion. She has always only given me positivity pic.twitter.com/OBIMA2EZKu
— Virat Kohli (@imVkohli) March 28, 2016
उन्होंने कहा कि आपके अंदर थोड़ी संवेदना होनी चाहिए। कोहली ने ट्वीट करके कहा कि अनुष्का शर्मा ने मुझे हमेशा सकारात्मकता दी है। कोहली ने यह बयान उस वक्त दिया है जब कोहली के प्रदर्शन के पीछे अनुष्का के साथ ब्रेकअप को बताया जा रहा था। सोशल मीडिया पर कई ऐसे चुटकुले साझा किये जा रहे थे कि कोहली का प्रदर्शन इसलिए बेहतर हैं क्योंकि उनका ब्रेकअप हो गया है।
कोहली की पारी को टीम इंडिया के हर खिलाड़ी का विराट सम्मान
यही नहीं ऐसे चुटकुले भी साझा किये गये कि अनुष्का कोहली से मिलना चाहती हैं लेकिन 3 अप्रैल तक उन्हें रुकने को कहा जा रहा है। कोहली और अनुष्का के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया और मेनस्ट्रीम मीडिया में काफी कुछ लिखा गया। जिसपर आखिरकार विराट कोहली ने चुप्पी तोड़ते हुए ऐसा करने वालों को शर्मनाक बताया है।
खबरों की मानें तो अनुष्का के साथ विराट का ब्रेकअप हो गया था, यही नहीं कुछ खबरों की मानें तो कोहली का ब्रेक अप अनुष्का की आने वाली फिल्म सुल्तान की वजह से हुआ है। इन सब के बीच जिस तरह से कोहली जिस तरह से अनुष्का के बचाव में सामने आये हैं उसने उनके कद को निसंदेह विराट बना दिया है।