|
कोहली ने दी थी घर की झलक
दरअसल गुरवार को कोहली ने अपने नए घर की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। कोहली ने हाल ही में ये नया मकान मुंबई में लिया है। दिसंबर महीने में अनुष्का शर्मा के साथ साते फेरे लेने के बाद ही विराट कोहली ने दिल्ली छोड़ मुंबई में शिफ्ट होने का ऐलान कर दिया था। विराट ने ये फैसला पत्नी अनुष्का की सहूलियत देखते हुए लिया था। अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर शेयर करते हुए विराट कोहली ने लिखा था- "आप कहीं और क्यों जाना चाहेंगे अगर आपके घर से ही ऐसा शानदार नजारा देखने को मिल जाए।"
|
अब जाकर पीछे वाली सीट पर बैठने का समय मिला
अब एक बार फिर से कोहली ने एक फोटो शेयर किया है। लेकिन इस बार उन्होंने लिखा है कि अब उनके लिए पीछे वाली सीट पर बैठने का समय है। दरअसल कोहली अपने ट्विटर पर फोटो शेयर किया है जिसमें वे अपनी कार की पीछे वाली सीट पर बैठे हैं। कोहली ने लिखा- "एक बिजी सीजन के बाद, यह आखिरकार मेरे लिए पिछली सीट लेने का समय है।"

अफ्रीका में कोहली इतिहास रचकर लौटे हैं कैप्टन कोहली
बता दें कि कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में इतिहास रचा था। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-2 से हारने के बाद भारत ने अफ्रीका को पहली बार उसी की जमीं पर पहले वनडे सीरीज 5-1 से और फिर टी20 सीरीज 2-1 से जीती थी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान कोहली ने बेहद अहम रोल निभाया था।

एक दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने थे कोहली
बता दें कि अनुष्का शर्मा के साथ शादी के बाद कोहली का ये पहला विदेशी दौरा था जहां कोहली ने रनों का अंबार लगा दिया।
विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले कप्तान थे-
- 937 रन ग्रीम स्मिथ ने इंग्लैंड में, 2003 (16 पारी)
- 871 रन, विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में, 2017/18 (14 पारी)
- 785 ऐलन बॉर्डर ने इंग्लैंड में 1985 (14 पारी)
- 769 एलिस्टर कुक ने भारत में, 2012/13 (13 पारी)
- 767 ए स्ट्रॉस ने वेस्टइंडीज में, 2008/09 (15 पारी)
- 753 एम आथर्टन ने वेस्ट इंडीज में, 1993/94 (14 पारी)
यही नहीं कोहली भारत की तरफ से किसी भी विदेशी दौरे पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में 14 पारियों में 871 रन बनाए। इससे पहले राहुल द्रविड़ ने 2006 में वेस्टइंडीज के दौरे पर 12 पारियों में 645 रन बनाए थे।


Click it and Unblock the Notifications
