For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'मटरू कि बिजली' के रीयल 'मंडोला' की फिर से डोली जुबान

नई दिल्ली। एक बार फिर विराट कोहली का व्यवहार लोगों के बीच में चर्चा का केन्द्र बना हुआ है। इस बार तो बीसीसीआई की ओर से कहा गया है कि वो कोहली के व्यवहार पर नजर रख रहे हैं, क्योंकि ऐसी खबरें आयी हैं कि विराट ने आईपीएल के दौरान दिनेश कार्तिक के साथ कुछ गलत व्यवहार किया है। बीसीसीआई चीफ जगमोहन डालमिया ने एक इंटरव्यू में साफ किया है कि कोहली को अपना व्यवहार सुधारना होगा और उन पर हमारी खास नजर है।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप के दौरान एक अंग्रेजी अखबार के पत्रकार गालीगलौज करने के विराट को वार्निंग दी थी कि वो अपने आप पर संयम रखे। हालांकि विराट ने उस पत्रकार से माफी मांग ली थी। विराट को गलतफहमी हो गई कि यह वो ही पत्रकार हैं जिन्होंने उनके और अनुष्का को लेकर इंग्लैड दौरे के दौरान उल्टा-सीधा छापा था।

मैं अनुष्का के खिलाफ एक शब्द भी नहीं सुन सकता: विराट कोहली

मालूम हो कि पिछले कुछ समय से विराट कोहली को काफी गुस्सा आने लगा है, पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान यह बात स्वयं भी स्वीकारी थी। अब यह क्यों हो रहा है यह तो विराट ही जाने लेकिन इसमें किसी को शक नहीं कि वो एक स्टार बल्लेबाज हैं, जिन्हें अभी काफी लंबा सफर तय करना है अगर उन्होंने अपने आप अंकुश नहीं लगाया तो उनका आक्रामक रवैया उनके सफर में रूकावट पैदा कर सकता है। फिलहाल तो अभी जो हालात है उन्हें देखकर लगता है कि मटरू की बिजली( अनुष्का शर्मा की चर्चित फिल्म) के रीयल मंडोला (विराट कोहली) की वाकई जबान डोल रही है, जिसे काबू करना बहुत जरूरी है।

अब विराट जैसा बनना होगा आसान क्योंकि कोहली खोलेंगे जिम और फिटनेस सेंटर

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+