Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

टोटका या स्टाइल: टेस्ट सीरीज से पहले कोहली ने बदला हेयर-लुक

नई दिल्ली। वैसे तो कोई क्रिकेटर नहीं कहता कि वो टोटके को मानता है लेकिन समय-समय पर उनकी ओर से की जाने कुछ हरकतें इशारा करती हैं कि वो भी टोटके पर भरोसा करते हैं। अब आप अपने टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली को ही ले लीजिये, जो हर बड़ी सीरीज के पहले अपना हेयर स्टाइल चेंज कर लेते हैं।

देखें: विराट कोहली ने अपने फैंस के लिए अपलोड किया खास वीडियो

अब ये उनका स्टाइल है या फिर टोटका, वो तो हमें नहीं पता लेकिन हां न्यूजीलैंड के साथ होने जा रहे टेस्ट और वनडे मुकाबले से ठीक पहले कोहली ने अपना हेयर लुक चेंज कर दिया है। उसकी तस्वीर उन्होंने खुद अपने इंस्ट्रागाम अकाउंट पर शेयर की है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज: कोहली के लिए मुसीबत बना ये इंडियन?

आपको बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। दूसरा टेस्ट इंदौर के होलकर स्टेडियम में 30 सितंबर से चार अक्टूबर तक खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट मैच 8-12 अक्टूबर को कोलकाता में खेला जायेगा। इसके बाद 16 अक्टूबर, 19 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 26 अक्टूबर और 29 अक्टूबर को वनडे मैच खेले जायेंगे।

'टीम इंडिया का सबसे बड़ा कंजूस तो विराट कोहली है'

वैसे ये कोई पहला मौका नहीं है जब कोहली ने ऐसा किया है इससे पहले भी वो अहम सीरीज जैसे विश्वकप, टी20 विश्वकप, आस्ट्रेलिया सीरीज से पहले अपना लुक बदल चुके हैं।

लाइफ को बनाना है कूल-कूल तो अपनाइये ये टोटके

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+