For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शेष भारत ने जीती ईरानी ट्राफी

By Staff
वड़ोदरा, 27 सितम्बर: जहीर खान की घातक गेंदबाजी और हरभजन सिंह व अनिल कुंबले की फिरकी की बदौलत शेष भारत एकादश ने शनिवार को रणजी चैंपियन दिल्ली को हराकर ईरानी ट्रॉफी पर कब्‍जा कर लिया।

शेष भारत ने दिल्‍ली को 187 रनों से हराया। खेल के अंतिम दिन दिल्‍ली के गौतम गंभीर ने शानदार बल्‍लेबाजी करते हुए मैच बचाने के प्रयास किये, लेकिन बाकी बल्‍लेबाजों के एक के बद एक आउट होने पर उनकी मेहनत रंग नहीं ला सकी। गंभीर ने 91 रन बनाये। 378 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की दूसरी पारी मैच के चौथे दिन शनिवार को 190 रनों पर सिमट गई।

दिल्ली की टीम मैच के तीसरे दिन के अपने स्कोर 3 विकेट पर 113 रन से आगे महज 30 ओवर बल्लेबाजी कर सकी और कुल 60.5 ओवर खेलकर आउट हो गई। हरभजन ने 31 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए, जबकि जहीर और कुंबले के खाते में तीन-तीन विकेट गए।

इससे पहले मैच के शुक्रवार को 51 रन पर नाबाद लौटने वाले गंभीर ने 176 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 91 रनों की साहसिक पारी खेली। दिल्‍ली के रजत भाटिया ने 31 रन जोड़े।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+