Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

India vs New Zealand: ICC के इस नियम के कारण बच गए विराट कोहली, दोषी पाने पर मिलती ये सजा

नई दिल्लीः भारत-न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को हुए तीसरे टी-20 मैच में विराट कोहली को वॉकी-टॉकी से बात करते देखा गया। विराट कोहली भारत की बैटिंग के दौरान 15 वें ओवर में वॉकी-टॉकी से बात कर रहे थे। हालांकि आईसीसी ने इस मामले में उन्हें क्लीन चिट दे दी है। खबरों के मुताबिक विराट ने अथॉरिटी से इजाजत लेने के बाद बाद वॉकी-टॉकी का इस्तेमाल किया था।

कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर सकते

कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर सकते

आईसीसी के नियमों के मुताबिक खिलाड़ी इंटरनेशनल मैच में किसी भी प्रकार की कम्यूनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर सकते। अगर कोई खिलाड़ी इस्तेमाल करता भी है तो उसे अधिकारियों से इजाजत लेनी होती है। बता दें साल 2011 में कम्यूनिकेशन डिवाइस को लेकर आईसीसी ने नियम बनाए थे। साल 2011 में पाकिस्तान के सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर को भ्रष्टाचार का दोषी पाया गया था, जिसके बाद आईसीसी ने इन खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया था।

विराट पर लग सकता था बैन

विराट पर लग सकता था बैन

अगर विराट कोहली आईसीसी के नियम उल्लंघन मामले में दोषी पाए जाते तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता था, हो सकता है कि विराट कोहली पर कुछ जुर्माना या मैचों का बैन लग सकता था। आईसीसी ने अपनी रूल बुक में ये साफ नहीं किया है कि खिलाड़ी पर किताना जुर्माना लगेगा।

3 पाकिस्तान खिलाड़ियों पर लगा था बैन

3 पाकिस्तान खिलाड़ियों पर लगा था बैन

पाकिस्तान खिलाड़ियों पर बैन के बाद आईसीसी द्वारा बनाए गए नियमों के मुताबिक अगर कोई भी खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते पाया जाता है तो उसे आईसीसी एंटी डोपिंग का दोषी माना जाएगा।

यह भी पढ़ें-वॉकी-टॉकी इस्तेमाल करते पाए गए विराट कोहली, आईसीसी ने दी क्लीन चिट

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+