Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट: जब कोहली ने मैदान पर दिया बेन स्टोक की गाली का जवाब

मोहाली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली का अंदाज काफी आक्रामक नजर आया। उन्होंने बेन स्टोक को मैदान पर ही करारा जवाब दिया।

बेन स्टोक के आउट होने पर कोहली का अंदाज

मोहाली टेस्ट में उस समय अजब नजारा देखने को मिला जब विराट कोहली ने बेन स्टोक के आउट होने पर उन्हें मैदान पर कुछ कहा। माना जा रहा है कि कोहली ने कुछ कमेंट स्टोक के खिलाफ पास किए।

ये साफ पता नहीं चल सका है कि आखिर भारतीय कप्तान ने स्टोक को क्या कहा लेकिन उनके मैदान छोड़ने के दौरान इस पूरे घटनाक्रम से माहौल जरूर गरमा गया। मैदान में काफी आक्रामक रवैया देखने को मिला।

विराट कोहली और बेन स्टोक के बीच जुबानी जंग कोई नई बात नहीं है। पहले भी दोनों के बीच वाद-विवाद की खबरें आती रही हैं। ये पहली बार है जब खुलेआम विराट ने स्टोक को मैदान पर उनकी ही भाषा में जवाब दिया हो।

स्टोक 29 रन बनाकर जडेजा का बने शिकार

ये पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब 44वें ओवर में बेन स्टोक 29 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा बॉलिंग पर पार्थिव पटेल ने उन्हें कैच किया। इसके बाद बेन स्टोक वापस पवेलियन लौट रहे थे।

तभी कोहली ने उनकी ओर देखकर कुछ कहा। माना यही जा रहा है कि कोहली ने स्लेजिंग की, खुद कमेंटेटर ने भी कहा कि कोहली ने जो किया उसकी जरूरत नहीं थी। माहौल शांत था और इंग्लैंड की टीम भी बेहद आराम से खेल रही थी।

ऐसे माहौल में विराट ने जिस तरह से स्टोक के खिलाफ स्लेजिंग की इससे पता चलता है कि आखिर विराट किसकदर गुस्से में रहे होंगे।

फिलहाल भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच का शनिवार को पहला दिन था। जब पहले दिन इतनी गर्मी दोनों टीमों के बीच दिख रही है तो मैच जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा क्रिकेट फैंस को मजा जरूर आएगा। देखिए पूरा वीडियो...

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+