विराट को रहाणे से खतरा महसूस हो रहा है?
राजकोट। भारत-दक्षिण अफीका के खिलाफ तीसरे वनडे में जिस तरह से अजिंक्ये रहाणे के खेल का मर्डर किया गया है उस बात ने लोगों को मुंह खोलने का मौका दे दिया है। लोगों ने कहना शुरू कर दिया है कि रहाणे की वजह से विराट कोहली को असुरक्षा हो रही है इसलिए जानबूझकर रहाणे का खेल चौपट करने की कोशिश की जा रही है।
धोनी ने कोहली को हीरो बनाने के लिए रहाणे का खेल बिगाड़ दिया?
लोगों की इस सोच को उस समय और हवा मिल गई जिस समय मैच हारने के बाद कप्तान धोनी ने कहा कि विराट कोहली काफी समय से रन नहीं बना पा रहे थे इसलिए उन्हें जल्दी भेजा गया था और रहाणे को हमने 6 नंबर पर भेजा।
विराट को रहाणे से खतरा महसूस हो रहा है?
दरअसल विराट कोहली पहले से नंबर तीन पर खेलते हैं, कोहली बेहतरीन खिलाड़ी हैं इसमें किसी को शक नहीं है और टेस्ट मैच के कप्तान बनने के बाद लोग उन्हें वनडे और टी20 फार्मेट में धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देख रहे हैं। कप्तान धोनी की क्रिकेट को अब बहुत ज्यादा वक्त नहीं है, टेस्ट से वो संन्यास ले ही चुके हैं ऐसे में जानकार मानते हैं कि धोनी को बस अगले टी20 विश्वकप का इंतजार है जिसके बाद वो क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
रहाणे को नंबर 6 पर खिलाना पड़ा धोनी को भारी, मिली हार
लेकिन इसी बीच विराट के सीधे प्रतिद्वंदी के रूप में रहाणे का टीम में प्रकट होना, कोहली की कप्तानी और खेल के लिए खतरा बन गया है.इस रोचक और गंभीर मु्द्दे पर विस्तार से पढ़ने के लिए नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये...

नंबर तीन की लड़ाई
रहाणे एक क्लासिक बैटसमैन हैं, जिन्हें क्रीज पर सालिड बैटिंग के लिए जाना जाता है इसलिए उनकी पोजिशन नंबर तीन है लेकिन उनसे पहले कोहली इस नंबर पर खेलते हैं।

कोहली फेल और रहाणे बेकार
रहाणे से बाद में बैटिंग कराना बेकार है और कोहली बाद के नंबरों में फेल हैं जो कि कोहली के परेशानी का सबब है।

कप्तानी पर खतरा
बांग्लादेश से हारने के बाद बीसीसीआई ने विराट, धोनी जैसे दिग्गजों को विराम देकर जिम्वाम्बे रहाणे को कैप्टन बनाकर भेजा और वो जीतकर आये जो कि कोहली के लिए मुश्किलें खड़ा कर सकता है।

कोहली आक्रामक रहाणे गंभीर
रहाणे का पूरा फोकस अभी क्रिकेट पर है वो काफी शांत खिलाड़ी माने जाते हैं जबकि कोहली तो आक्रामक हैं जो कि उनके लिए कहीं-कही नकारात्मक साबित हो रहा है।

प्रदर्शन बेहतर
इस साल का अब तक का रिकार्ड देखें तो रहाणे, कोहली से बेहतर बैटसमैन साबित होते हैं। वनडे में विराट अभी इस साल नाकाम ही रहे हैं।

बीसीसीआई को भरोसा
अगर कोहली को डायरेक्टर रवि शास्त्री के करीब माना जाता है तो रहाणे भी बीसीसीआई की गुड लिस्ट में शामिल है जो कि कोहली के लिए आने वाले दिनों में मुश्किलें पैदा कर सकता है।

टीम हार रही है
विराट के पर्सनल खेल के लिए धोनी का प्रयोग राजकोट की हार का सबब बना जिससे टीम इंडिया को नुकसान हुआ..यह बात तो खुद कप्तान और बीसीसाई को पच नहीं रही है ऐसे में अगर विराट का बल्ला नहीं चला तो हो सकता है कि रहाणे को नहीं बल्कि कोहली को अपने बैटिंग आर्डर में चेंज करना होगा, अब वो चाहें या ना चाहें क्योंकि देश सर्वोपरी है ना कि खिलाड़ी।

आखिर विराट कोहली खेल क्यों नहीं रहे, दिक्कत क्या है?
आखिर विराट कोहली खेल क्यों नहीं रहे, दिक्कत क्या है?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications